Breaking News: अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया का हुआ निधन, एक्टर बोले- ‘आज मैं असहनीय दर्द में हूं…’

बॉलीवुड की तरफ से फिर एक बड़ी और दुख बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया का आज निधन हो गया है। आज  यानि कि 8 सितंबर की सुबह को उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले ही इन्हें तबीयत खराब होने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था।  इस दुखद खबर को अक्षय कुमार ने अपनी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

मां की तबीयत बिगड़ने की वजह से अक्षय कुमार विदेश से तुरंत भारत वापस आ गए थे। आज अक्षय कुमार ने अपनी मां के गुजरने के बाद यह  जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी मां की तबीयत को ठीक करने के लिए फ्रेंड से दुआ करने की अपील की थी। मां के गुजरने के बाद आज अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण थी। ‘आज मैं काफी असहनीय दर्द में हूं, मेरी मां अरुण भाटिया इस दुनिया को छोड़ कर चली गई है और वह अब पापा के साथ आ गई है, हमें आप सभी लोगों से प्रार्थना ओं की जरूरत है क्योंकि अभी हमारा परिवार काफी मुश्किल समय से गुजर रहा है’।

Breaking News: अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया का हुआ निधन

whatsapp channel

google news

 

गौरमतलब है हाल में ही अरुण भाटिया की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में आईसीयू में एडमिट किया गया था। परिवार वालों के आग्रह  के कारण अस्पताल में अरुण भाटिया  की डिटेल को छिपा कर रखा था। शुक्रवार को ही अक्षय कुमार की मां इस अस्पताल में भर्ती हुए थे।बता दें  कि अक्षय कुमार अपनी मां के बेहद करीब है ,जैसे ही उन्हें अपनी मां की तबीयत की बिगड़ने की खबर मिली वह लंदन से मुंबई तुरंत वापस आ गए थे।

Share on