जब श्रीदेवी सिंदूर से पीठ पर पति बोनी कपूर का नाम लिख आई थी लोगों के सामने, ये थी वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood industry) की फेमस अदाकारा के तौर पर जानी जाने वाली श्रीदेवी (Sridevi) को गुजरे हुए 4 साल का समय बीत चुका है, लेकिन आज भी उनकी फिल्में, उनकी बातें लोगों के जेहन में हमेशा घूमती रहती है। श्रीदेवी (Sridevi Movie Name) ने अपने अभिनय की कुछ ऐसी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे दशकों तक भुला पाना मुश्किल होगा।

वही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor and Sridevi) भी अक्सर अपनी पत्नी को याद कर सोशल मीडिया (Boney Kapoor Instagram) पर पोस्ट करते हैं। वह कभी उनकी मस्ती को याद करते हैं, तो कभी अपने गहरे रिश्ते की झलक को… बोनी कपूर ने हाल ही में श्रीदेवी की एक फोटो शेयर कर एक बार फिर उन्हें याद किया है।

बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बोनी कपूर (Boney Kapoor viral post) ने लिखा- ‘साल 2012 लखनऊ के शहर में दुर्गा पूजा मनाते हुए’ दुर्गा पूजा के सिंदूर खेला में श्रीदेवी की ये खिलखिलाहट भरी तस्वीर ऐसा हरगिज़ जहन में नहीं आने देती कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। श्रीदेवी की यह तस्वीर ऐसा लगता है जैसे मानो अभी भी वह इस दुनिया में है और उनकी यह तस्वीर हाल ही में वायरल हुई है।

वायरल हुई श्रीदेवी की तस्वीर

इस तस्वीर में श्रीदेवी (Shridevi viral Photo) महिलाओं के साथ दुर्गा पूजा के सिंदूर खेला का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही है। उनके माथे पर सिंदूर की रेखाएं भी खींची हुई है। इसके अलावा उनके गालों पर भी सिंदूर की लाली नजर आ रही है। वही जो चीज ध्यान खींच रही है, वह यह है कि सिंदूर से ही श्रीदेवी ने अपनी पीठ पर अंग्रेजी अक्षरों में अपने पति बोनी कपूर का नाम लिखा है।

फिल्मों में अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को हंसाने गुदगुदाने वाली श्रीदेवी को बेहद सिंपल और खुशियों से भरा जीवन जीना पसंद था। श्रीदेवी की यही सादगी बोनी कपूर को भा गई थी और आज भी बोनी कपूर उनके सादे और खुशहाल पलों को संजोए उन्हें याद करते नजर आते हैं। वही श्रीदेवी की वायरल हुई इस नई तस्वीर पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

फैंस को भी आई श्रीदेवी की याद

इस दौरान इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘मिस यू श्रीदेवी’ लिखा है… याद दिला दे साल 2018 को एक दुर्घटना के दौरान श्री देवी का निधन हो गया था। इस दौरान उनके अचानक निधन की खबर से उनके करीबियों, चाहनेवालों और फैंस को गहरा सदमा लगा था।