Boney Kapoor: राखी बांधने वाली को बोनी कपूर ने शादी से पहले बनाया था मां, जाने कैसे बहन से बनी पत्नी

Boney Kapoor And Sridevi Love Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बोनी कपूर का नाम एक दिग्गज फिल्ममेकर के तौर पर लिया जाता है। बड़े पर्दे पर उन्होंने कई दिलचस्प कहानियों को अपनी फिल्मों के जरिए दिखाया है। बोनी कपूर (Boney Kapoor) के निर्देशन में बनी ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुए हैं, लेकिन बोनी कपूर की निजी जिंदगी भी किसी फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं है। उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ लव-अफेयर्स (Boney Kapoor And Sridevi Love Story) की केमिस्ट्री का भी भरपूर तड़का है। ऐसे में आइए हम आपको बोनी कपूर और श्रीदेवी (Boney Kapoor And Sridevi Life Story) की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किससे बताते हैं।

Boney Kapoor And Sridevi Love Affairs

उत्तर प्रदेश से हैं बोनी कपूर का ताल्लुक

बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। उनके जन्म के दौरान उनका नाम अंचल कपूर था। बोनी कपूर के पिता का नाम सुरेंद्र कपूर है। वह भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर थे। बोनी कपूर की मां का नाम निर्मला कपूर था। बोनी कपूर ने खुद से 8 साल छोटी श्रीदेवी से साल 1996 में अचानक शादी की थी। बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जिनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है।

Boney Kapoor And Sridevi Love Affairs

जब शुरु हुए बोनी-श्रीदेवी के प्यार के चर्चे

बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना शौरी है। श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को तलाक दिया था। बोनी और मोना के भी दो बच्चे हैं, जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। बोनी की पहली पत्नी मोना और श्रीदेवी को लेकर भी कई अलग अलग तरह की खबरें आई हैं, जिन्हें लेकर यह भी कहा गया है कि मोना ने श्रीदेवी को काफी लंबे समय तक अपने घर पर भी रहने दिया था और इसी दौरान बोनी और श्रीदेवी के रोमांस के चर्चे शुरू हुए थे।

बोनी कपूर को राखी बांधी थी श्रीदेवी

जहां एक ओर बोनी और श्रीदेवी के लव-अफेयर के चर्चे चल रहे थे, तो वहीं दूसरी और मिथुन चक्रवर्ती भी श्रीदेवी से प्यार करते थे। वहीं खुद श्रीदेवी भी मिथुन पर फिदा थी। ऐसे में मिथुन को लगता था कि बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच भी कुछ चल रहा है। मिथुन को अपने प्यार पर यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी बोनी कपूर को राखी बांधा करती थी, ताकि मिथुन को इस बात का भरोसा दिला सके कि उनके और बोनी कपूर के बीच कुछ नहीं चल रहा।

इन सभी बातों का खुलासा खुद बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। मोना कपूर ने बताया था कि मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी, ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच कुछ नहीं चल रहा।

1996 में मंदिर में की थी बोनी और श्रीदेवी ने शादी

एक किस्सा फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान का है, जब बोनी कपूर इस फिल्म पर काम कर रहे थे। तब श्रीदेवी के पास वह रोल को लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपने दिल की बात भी शेयर कर दी थी और उनसे अपने प्यार का इजहार भी कर दिया था, जिसके बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए अपनी फिल्मों में उन्हें ही कास्ट किया करते थे।

बोनी की पहली पत्नी को भी उन पर इन सबके बाद शक होने लगा था। ऐसे में अचानक एक दिन मोना को पता चला कि श्रीदेवी प्रेग्नेंट है। इसके बाद बोनी ने मोना को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद ही श्रीदेवी ने जाहन्वी कपूर को जन्म दिया था।

भाइयों का करियर बनाने में बोनी की अहम भूमिका

बोनी कपूर ने अपने परिवार के साथ साथ अपने भाइयों अनिल कपूर और संजय कपूर का करियर बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में बोनी कपूर की बेटी जाहन्वी कपूर ने कहा था कि यदि उन पर भाइयों के कैरियर का दबाव नहीं होता, तो वह भी एक अभिनेता होते। बोनी कपूर अपने करियर में हम पांच, वह सात दिन, रूप की रानी चोरों का राजा, हमारा दिल आपके पास है, बेवफा, कोई मेरे दिल से पूछे, तेवर, वांटेड, नो एंट्री जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री को चकाचौंध कर किया हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।