मेकअप ने बॉलीवुड की इन हिरोइनों को कर रखा है जवान, रियल लाइफ में दिखती है ऐसी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 14 मई 2021, 10:57 पूर्वाह्न

लड़कियों के लिए उनकी खूबसूरती बहुत मायने रखती है और इन चीजों को वो मेन्टेन करने के लिए हर कोशिश करती हैं। दुनिया में हर लड़की हर महिला चाहती हैं कि वह बेहद खूबसूरत दिखे जिसके लिए कई मेकअप का सहारा भी लेती हैं। वही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए खूबसूरत दिखना और उसे मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है। वह अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की सर्जरी तक करवा चुकी हैं वही कई अपने चेहरे की कमियों और बढ़ते उम्र को छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो अपनी बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए अधिक मेकअप का यूज़ करती हैं।

माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का हैं जिन्होंने अपने दौर में अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हैं। हालांकि अभी भी माधुरी को लोग उतना ही पसंद करते हैं। मगर 51 साल की हो चुकी एक्ट्रेस माधुरी पर्दे पर यंग दिखने के लिए ढ़ेर सारे मेकअप का सहारा लेती हैं। बता दें की इन दिनों माधुरी कलर्स टीवी के एक डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आती हैं।

तब्बू

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस तब्बू ने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में की हैं। काफी वक्त तक बॉलीवुड से गायब रहने के बाद तब्बू की एक्टिंग को फ़िल्म “अंधाधुन” में काफी सराहा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में यंग दिखने वाली तब्बू 46 वर्ष की हैं और बिना मेकअप के वह काफी उम्रदराज नजर आती है।

रेखा

अपने दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री रेखा जिन्होंने अपने अभिनय और अदाओं से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने एक अलग जगह बनाई है। आज भी जब रेखा स्टेज पर उतरती हैं तो लाखों लोगों के दिल जोर जोर से धड़कने शुरू हो जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बढाने वाली रेखा 63 वर्ष की हैं और अपनी बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए वह मेकअप का सहारा लेती हैं।

रवीना टंडन

इस लिस्ट में अगला नाम एक्ट्रेस रवीना टण्डन का हैं जिन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में मस्त मस्त गर्ल से भी जाना जाता हैं। यूं तो रवीना पर्दे पर आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं लेकिन अगर आप उन्हें बिना मेकअप देखेंगे तो आप जान जाएंगे कि 43 साल की हो चुकी रवीना बेहद उम्रदराज नजर आती हैं।

करिश्मा कपूर

अपने दौर में अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बड़े पर्दे पर राज किया था। उन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों को दीवाना बनाया हैं मगर अब करिश्मा 44 वर्ष की हो चुकी हैं। यूं तो करिश्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं मगर बिना मेकअप अब वह बिल्कुल बूढ़ी नजर आती हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।