भोजपुरी मे कई बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं काम, Ajay Devgn से लेकर Dharmendra तक है शामिल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम हमेशा लोगों की फेवरेट लिस्ट में शुमार रहता हैं। ठीक वैसे ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई ऐसे कलाकार हैं, जो लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए है। ऐसे में क्या जानते हैं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood Star debut In Bhojpuri Film) में भी डेब्यू कर चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर बॉलीवुड के एंग्री मैन शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha), बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम भी शामिल है।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Bhojpuri Film) ने बॉलीवुड की दुनिया में अपने अभिनय से खासा तहलका मचाया है। इसके अलावा एक दौर में वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय के जलवे दिखा चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित साल 2006 में आई फिल्म गंगा में काम करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन गंगोत्री, गंगा देवी जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आए।

whatsapp channel

google news

 

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha Bhojpuri Film) बिहार के ही रहने वाले हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से उनका खासा लगाव होना लाजमी है। बॉलीवुड में कई दमदार फिल्में करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म जगत में भी डेब्यू किया था। इस दौरान साल 2006 में वह पहली बार भोजपुरी फिल्म राजा ठाकुर में नजर आए थे।

Image Credit- Social Media

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने बॉलीवुड सिनेमा जगत के अलावा पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों (Dharmendra Bhojpuri Film) में भी अपना हाथ आजमाया है। साल 2013 में धर्मेंद्र ने विमल कमल द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म देश-परदेश से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद धर्मेंद्र दुश्मन के खून पानी हं, इंसाफ की देवी और दरिया दिल जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

Image Credit- Social Media

जैकी श्रॉफ

हिंदी सिनेमा जगत के अलावा जैकी श्रॉफ भोजपुरी फिल्मों (Jackie Shroff Bhojpuri Film) में भी नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड की सफलता के बाद उन्होंने साल 2006 में भोजपुरी फिल्म बलिदान से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। फिल्म का निर्देशन भोजपुरी निर्देशक केडी द्वारा साल 2006 में किया गया था।

Image Credit- Social Media

अजय देवगन

बॉलीवुड के फॉरएवर यंग अजय देवगन भोजपुरी सिनेमा (Ajay Devgan Bhojpuri Film) जगत में अपना हाथ आजमा चुके हैं। असलम शेख द्वारा निर्देशित फिल्म धरती कहे पुकार के से साल 2006 में अजय देवगन ने भोजपुरी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

Share on