खुलमखुला इश्कबाजी करने में माहिर है ये स्टारकिड, रोमांटिक तस्वीरों ने खूब बटोरी है सुर्खियां, देखें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार किड्स है जो अपने लव-अफेयर्स के चलते खासा चर्चा में बने रहते हैं। इस लिस्ट में आमिर खान की लाडली इरा खान का नाम हमेशा टॉप पर रहता है। इरा खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Ira Khan And Nupur Shikhare) संग अपनी सगाई को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक ओर उनके फैंस उन्हें सगाई की बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सभी यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली शादी कब करने वाली है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे स्टार किड्स के बारे में बताते हैं, जो इंडस्ट्री में अपने खुल्लम खुल्ला रोमांस (Bollywood Starkids Romantic Photos) को लेकर लगातार सुर्खियों में रखते हैं।

इरा खान और नूपुर शिखरे

आमिर खान की लाडली इरा खान और नुपूर शिखरे लंबे समय से दूसरे को डेट कर रही है। दोनों का यह रिश्ता करीब 2 साल पुराना है। इरा खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर कभी भी कुछ छुपा कर नहीं रखा है। इतना ही नहीं दोनों कई बार मीडिया के कैमरे के सामने भी एक दूसरे को किस करते नजर आए हैं। साथ ही उनके माता-पिता को भी उनके इस रिश्ते के बारे में पता है।

whatsapp channel

google news

 

कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ की लाडली कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी पॉपुलर है। बता दे कृष्णा श्रॉफ एक लंबे समय तक अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स को डेट कर चुकी है। दोनों सोशल मीडिया पर कई बार अपनी इंटिमेट तस्वीरों को भी शेयर कर चुके हैं। दोनों ने कभी भी अपने लव लाइफ को सीक्रेट नहीं रखा है। हालांकि दोनों अब अलग हो चुके हैं।

अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के लाडले बेटे अहान शेट्टी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर पॉपुलरिटी बटोर चुके हैं। अहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड अनाया श्रॉफ को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इस स्टार कपल ने भी कभी भी अपनी लव लाइफ को मीडिया के कैमरे से नहीं छुपाया है। दोनों अक्सर एक साथ सपोर्ट किए जाते हैं और दोनों हॉलीडे पर भी एक साथ ही जाते हैं।

आलिया कश्यप

अनुराग कश्यप की लाडली आलिया कश्यप भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर कई बार चर्चाओं में छा चुकी हैं। आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने बॉयफ्रेंड संग अपने रोमांटिक अंदाज की तस्वीरों के जरिए काफी पॉपुलरिटी भी बटोर चुकी है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बोनी कपूर के इकलौते लाडले बेटे अर्जुन कपूर भी अपनी लव लाइफ को लेकर खासा चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर खुद से 12 साल बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लव-अफेयर के चर्चे हर दिन खबरों के गलियारों में टॉप ट्रेन का हिस्सा बनते हैं। दोनों ने कभी भी मीडिया के कैमरे से अपनी लाइफ को नहीं छुपाया है।

Share on