इन क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं को किया क्लीन बोल्ड, किसी ने प्रेग्नेंत कर छोड़ा तो कोई बस टाइम पास कर

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 30 नवम्बर 2021, 5:50 अपराह्न

इंसान को प्यार कभी भी कही भी हो सकता है। चाहे आप एक ही प्रोफेशन में हो या अलग अलग, प्यार कब कहा किस से हो जाए कुछ पता नहीं चलता। बॉलीवुड एक्टर्स और क्रिकेटर्स का भी कुछ ऐसा ही रिश्ता है। बॉलीवुड की हसीनाओं के आगे अच्छे-अच्छे क्रिकेटर्स क्लीन बोल्ड हुए है। कई क्रिकेटर्स अभिनेताओं के बीच अफेयर रहा तो कुछ रिश्ते शादियों में भी तब्दील हुए। पर कुछ रिश्ते ऐसे भी थे जो पीछे छूट गए। तो चलिए हम आपको बताते है कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में जिनमे प्यार था पर उनका अंजाम शादी नहीं हुई।

नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स

Nina Gupta And Vivian Richards

क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के बीच ज़बरदस्त अफेयर था। अफेयर ऐसा था की दोनों एक दूसरे के साथ हर वक्त देखे जाते थे। इस अफेयर में नीना गर्भवती भी हो गईं और उन्होंने मसाबा को जन्म दिया लेकिन उनकी शादी विवियन से नहीं हुईं। नीना ने सिंगल मदर के रूप में मसाबा को अकेले बड़ा किया । कभी-कभी किसी मौके पर तीनों साथ भी नजर आ जाते हैं।

अमृता सिंह- रवि शास्त्री

Amrita Singh And Ravi Shastri
Amrita Singh And Ravi Shastri

पटौदी के नवाब सैफ अली खान से निकाह पढ़ने के पहले अमृता सिंह का नाम रवि शास्त्री के संग जुड़ा था । काफी दफा दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता था । दोनों के बीच प्यार इस कदर बढ़ गया था कि दुनिया के सामने भी उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया था । पर उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए ।

हेमा मालिनी- एस वेंकटराघवन

हेमा मालिनी- एस वेंकटराघवन

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की खूबसूरती पर तो सभी बॉलीवुड एक्टर फिदा थे । धर्मेंद्र, जितेंद्र और सिर्फ संजीव कुमार ही नहीं बल्कि क्रिकेटर एस वेंकटराघवन भी हेमा मालिनी की खूबसूरती के कायल थे । क्रिकेटर वेंकटराघवन हेमा मालिनी को बेहद पसंद करते थे और उन्होंने अपने प्यार का इजहार खुले में सबके सामने किया था । पर अभिनेता धर्मेंद्र ने बाजी मार ली और हेमा मालिनी से शादी कर ली ।

रेखा- इमरान

रेखा- इमरान
रेखा- इमरान

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा का यूं तो बॉलीवुड के कई सितारों के संग नाम जुड़ा था । इन सितारों में से एक प्रमुख सितारा अमिताभ बच्चन के संग तो अभी भी नाम जोड़ा जाता है । पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन से मिलने के पहले रेखा का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से जुड़ा था । मालूम हो कि यह रिश्ता रेखा की मां को भी बेहद पसंद था पर यह रिश्ता शादी में तब्दील ना हो सका । उस वक्त इस रिश्ते के बारे में इमरान खान ने भी कहा था कि उन्होंने रेखा के साथ अच्छा वक्त बिताया लेकिन वह अब इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहते हैं ।

किम शर्मा- युवराज सिंह

किम शर्मा- युवराज सिंह
किम शर्मा- युवराज सिंह

बीते वक्त में युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा से जुड़ा था । दोनों के रिश्ते को देखकर लोगों का मानना था कि यह रिश्ता जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा पर ऐसा हुआ नहीं । किसी कारणवश दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ा और युवराज ने फिर बाद में हेजल से शादी कर ली । तुम्हारी दूसरी तरफ टीम का नाम भी आजकल लिएंडर पेश के संग जोड़ा जा रहा है ।

दीपिका पादुकोण- महेंद्र सिंह धोनी

दीपिका पादुकोण- महेंद्र सिंह धोनी

फिल्म इंडस्ट्री में जब दीपिका पदुकोण नई आई थी तो उनका नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा था । कई बार उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के मैच में ऑडियंस के रूप में स्टेडियम में देखा गया था । दोनों की जोड़ी को लेकर के काफी सारी अफवाहें भी उड़ी थी । पर उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और दोनों अलग हो गए ।

About the Author :