पद्मश्री विजेता रहे मशहूर संगीतकार का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

महान संगीतकार, लेखक, गायक, गीतकार और पद्मश्री विजेता प्रफुल्ल कर का बीती रात निधन (Singer Prafulkar Died) हो गया। 83 साल की उम्र में मशहूर संगीतकार ने दुनिया को अलविदा (Singer Prafulkar Pass Away) कह दिया। इस खबर के साथ इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है, जिसकी भरपाई कर पाना नामुमकिन है। जानकारी के मुताबिक प्रफुल्ल कर काफी लंबे समय से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। वहीं बीती रात उन्हें हार्ट अटैक (Singer Prafulkar Died Due To Heart Attack) आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

Singer Prafulkar

मशहूर संगीतकार प्रफुल्ल कर का निधन

मालूम हो कि प्रफुल्ल कर उड़िया संस्कृति के संरक्षक और गृहस्थ के रूप में देश भर में प्रसिद्ध थे। उड़िया इंडस्ट्री में प्रफुल्ल कार का नाम खासा प्रसिद्ध है। वही उनके निधन की खबर से एक बार फिर इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और सभी लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन कर रहा है।

PM Modi Twiit On Singer Prafulkar

whatsapp channel

google news

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

इस कड़ी में मशहूर संगीतकार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- प्रफुल्ल कर जी के निधन से व्यथित हूं, उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। वह एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी रचनात्मकता उनके काम में झलकती थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार और प्रशंसकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।

Singer Prafulkar

परिवार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज को स्वर्गद्वार में किया जाएगा। प्रफुल्ल कर जी के परिवार में उनकी पत्नी मनोरमा के अलावा उनके तीन बच्चे महाप्रसाद कर, संध्यादीप कर, महाद्वीप कर है। बता दे प्रफुल्ल कर जी का जन्म 16 फरवरी 1939 को हुआ था। उन्होंने अपने सुर संगीत के साथ दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल की। साल 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च पुरस्कारमें से एक पद्मश्री से नवाजा गया था।

Share on