bollywood directors wives : शोबिज़ (Showbiz) की दुनिया में जोड़ियां बनाने वाले बॉलीवुड के निर्देशक (Bollywood Directors Life) असल जिंदगा में लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को पैपराजी के कैमरे और सुर्खियों से बचा कर रखना ही पसंद करते हैं। यही कारण है कि बेहद कम अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म निर्देशकों को उनकी पत्नी के साथ देखा जाता है। बेहद कम शादी समारोह, पार्टियों में फिल्म निर्देशक अपनी पत्नियों (Bollywood Directors Wives) के साथ नजर आते हैं। आज हम आपको कुछ फेमस निर्देशकों के बारे में बताएंगे और साथ ही उनकी पत्नियों की तस्वीर भी दिखाएंगे।
अनुराग बासु और तानी बसु
बॉलीवुड की दुनिया में कई सुपरहिट फिल्मों को निर्देशित करने वाले अनुराग बसु (Anurag Basu and Tani Basu) को अभिनय की दुनिया में कैमरे से जितना प्यार है, असल जिंदगी में वह कैमरे से उतना ही दूर रहना पसंद करते हैं। अनुराग बासु बेहद सादा और आदर्शवादी जीवन जीते हैं। अनुराग बासु की पत्नी तानी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है। बात दोनों की लव स्टोरी की करें, तो बता दे दोनों की मुलाकात एक फिल्म डॉक्यूमेंट्री के दौरान गुवाहाटी में शूटिंग के समय हुई थी। यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी के बंधन तक जा पहुंचा
अभिषेक कपूर मॉडल प्रज्ञा यादव
द रॉक ऑन के निर्देशक अभिषेक कपूर ने साल 2015 में स्वदेश अभिनेत्री और मॉडल प्रज्ञा यादव (Abhishek Kapoor Model Pragya Yadav) से शादी की थी। प्रज्ञा यादव फिल्म हवा हवाई में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। खास बात यह है कि स्टार होने के बावजूद भी प्रज्ञा यादव पब्लिक इवेंट्स में नजर नहीं आती। वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं
मणिरत्नम और सुहासिनी
रोजा फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम ने दक्षिण भारत की सुपरस्टार सुहासिनी (Mani Ratnam and Suhasini) से शादी की थी। हालांकि मणिरत्नम और सुहासिनी को बेहद कम बॉलीवुड इवेंट्स में एक साथ देखा गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुहासिनी ने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है, लेकिन इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती है।
रोहित शेट्टी और माया मोरे
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में अपनी स्टंट बाज फिल्म को लेकर मशहूर रोहित शेट्टी ने साल 2005 में माया मोरे (Rohit Shetty and Maya More) से शादी की थी। रोहित शेट्टी की पत्नी पेशे से एक बैंकर है। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम ईशान है। रोहित शेट्टी और माया मोरे अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरे की दुनिया से दूर रखना ही पसंद करते हैं।
राजकुमार हिरानी और मंजीत लांबा
बॉलीवुड की दुनिया में कई सुपरहिट फिल्मों को निर्देशित करने वाले राजकुमार हिरानी की पत्नी (Rajkumar Hirani and Manjit Lamba) पेशे से एक एयर पायलट है, उनका नाम मंजीत लांबा है। मंजीत लांबा ने अब तक 11,000 से भी ज्यादा घंटों तक एयरप्लेन उड़ाया है। राजकुमार हिरानी बेहद कम इवेंट्स में अपनी पत्नी के साथ नजर आए हैं। राजकुमार हिरानी और मंजीत लांबा हिरानी अपनी निजी जिंदगी को कैमरे से दूर रखना ही पसंद करते हैं।