क्या आप जानते हैं अपने फेवरेट स्टार का निक नेम? कोई है ‘चिमड़ी’ तो कोई ‘रेमंड’

हर किसी के 2 नाम जरूर होते हैं.. एक नाम वह जिससे उन्हें बाहर की दुनिया जानती है और एक नाम वह जिस नाम से उन्हें उनके घरवाले प्यार से बुलाते हैं। ऐसे में क्या आप अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार या सितारे का यह मजेदार उपनाम (Bollywood Celebs Nicknames )जानते हैं। अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों के फेवरेट नहीं बताते हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट अपने बचपन में काफी गोल-मटोल हुआ करती थी। उनकी बचपन की तस्वीरें भी उनके क्यूट अंदाज़ की सबूत है। ऐसे में हम आपको बता दें आलिया जब छोटी थी, तो उन्हें प्यार से आलू कचालू कहकर बुलाया जाता था। यही वजह है कि आज भी उन्हें चिढ़ाने के लिए कुछ लोग उन्हें आलू ही कह कर बुलाते हैं।

whatsapp channel

google news

 

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के निकनेम का खुलासा खुद उनके पिता ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। ऋषि कपूर ने बताया था कि उन्हें घर में चिंटू कहकर बुलाया जाता है। उन्हें यह घरवाले उपनाम से बहुत नफरत थी। इसलिए वह कभी अपने बच्चों के उपनाम नहीं रखना चाहते थे, लेकिन नीतू सिंह ने अपने बेटे रणबीर का एक अजीब ही उपनाम रख दिया। उन्हें घर में रेमंड कहकर बुलाया जाता है।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा को इंडस्ट्रीज में कई अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। कोई उन्हें कॉमेडी किंग कहता है, कोई कप्पू, तो कोई कपिल.. लेकिन यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि घर में उनका नाम टोनी है।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय को घर में प्यार से गल्लू कहकर बुलाया जाता है। इस बात का खुलासा खुद उनकी ननद श्वेता नंदा बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए किया था।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जब फिल्मों में आई तो उन्हें कई अलग-अलग नाम दिए गए, लेकिन बता दे अनुष्का को उनके माता-पिता प्यार से नुकेश्वर कह कर बुलाते हैं। वही एक बार जब उनसे उनके निकनेम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनका निकनेम नुश्की है।

shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की परफेक्ट गर्ल कहा जाता है। श्रद्धा कपूर संगीत, अभिनय, डांस हर किसी में पूरी तरह से परफेक्ट है। श्रद्धा कपूर को एक नहीं बल्कि तीन-तीन उपनाम उसे बुलाया जाता है। उनके परिवार में कोई उन्हें चिमड़ी कहता है कोई रानी तो कोई श्रद्ध्स।

वरुण धवन

वरुण धवन को उनके घर में पप्पू कहकर बुलाया जाता है। बता दे वरुण धवन को चाहने वाले उनके फैंस उन्हें वीडी नाम से बुलाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को इंडस्ट्री से कई नाम मिले हैं। कोई उन्हें देसी गर्ल कहता है, कोई पीसी, तो कोई पिग्गी चॉप्स… बता दे प्रियंका चोपड़ा के घर में उन्हें मिट्ठू कहकर बुलाया जाता है।

Share on