कोई 24 साल बड़ा तो कोई 16 साल छोटा, बहुत ज्यादा है इन बॉलीवुड भाई-बहन की उम्र फासला

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई भाई बहनों की जोड़ी के बीच का उम्र का फासला बहुत ज्यादा है। इनमें से कोई बहन से 24 साल बड़ा है, तो कोई अपनी बहन से 16 साल छोटा… लेकिन फिर भी इनके बीच की बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत लेती है। बॉलीवुड की ये भाई-बहन की जोड़ी जब भी सोशल मीडिया पर किसी तस्वीर या किसी वीडियो में नजर आती है, तो लोग जमकर उन पर प्यार लुटाते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान-अर्पिता खान से लेकर शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान और अबराम खान का नाम भी शामिल है।

पूजा भट्ट और आलिया भट्ट

पूजा भट्ट और आलिया भट्ट दोनों सगी बहने नहीं है, हालांकि जब भी सोशल मीडिया पर दोनों बहनों के कोई तस्वीर नजर आती है तो उसमें दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग साफ झलकती है। बता दे आलिया भट्ट से पूजा भट्ट 21 साल बड़ी है। यानी दोनों के बीच पूरी एक जनरेशन का गैप है, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग बेहद जबरदस्त है।

whatsapp channel

google news

 

सलमान खान और अर्पिता खान

सलमान खान अर्पिता खान से कितना प्यार करते हैं, यह तो जगजाहिर है। सलमान और अर्पिता के बीच 24 साल की उम्र का फासला है। जी हां सलमान अर्पिता से 24 साल बड़े हैं। बता दे अर्पिता को सलमान खान के पिता सलीम खान ने गोद लिया था और आज वह पूरे परिवार की लाडली है।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

अर्जुन कपूर जाह्नवी कपूर से बेहद प्यार करते हैं। इसकी झलक अक्सर फैमली फंक्शन और इवेंट में नजर आ ही जाती है। अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच 12 साल की उम्र का फासला है।

सारा अली खान और तैमूर अली खान

सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता की बेटी हैं सारा अली खान और उनकी बेटे तैमूर के बीच 23 साल का उम्र का फासला है। बता दे तैमूर सैफ और करीना के लाडले हैं, जिनका जन्म 2015 में हुआ था। सारा और तैमूर के बीच की बॉन्डिग हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है।

आर्यन खान और अबराम खान

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान अपने छोटे भाई अबराम खान से 16 साल बड़े हैं। दरअसल शाहरुख खान के बड़े बेटे का जन्म 1997 में हुआ था और उनके छोटे बेटे के जन्म ने सभी को हैरान कर दिया था। साल 2013 में अचानक खबर आई कि गौरी खान और शाहरुख खान सरोगेसी के जरिए एक बार फिर पिता बने हैं। इस दौरान उनके बेटे अबराम खान का जन्म हुआ था।

शाहिद कपूर और इशान खट्टर

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर दोनों सौतेले भाई है। शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर से बेहद प्यार करते हैं। दोनों के बीच 14 साल का उम्र का फासला है, लेकिन जब भी दोनों एक साथ नजर आते हैं तो दोनों के बीच की बॉन्डिंग उनके उम्र के फासले को भुला देती है।

Share on