सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अफेयर्स पर किया बड़ा खुलासा, क्या ये एक्टर हैं शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद?

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) अपने लव-अफेयर्स के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि वह कभी भी किसी चेहरे को लेकर मुहर लगाती नजर नहीं आई है। उन्होंने हर बार अपने अफेयर्स के सवालों पर या तो चुप्पी साधी है या फिर वक्त का हवाला दिया है। वही लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा जिस रिश्ते को लेकर खामोश थी उसे उन्होंने जगजाहिर कर दिया है, जिसे देखकर यह लगता है कि शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) की लाडली ने अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया है।

सोनाक्षी के पोस्ट पर मचा बवाल

सोनाक्षी सिन्हा की शादी

यह बात सभी जानते हैं कि दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ‘नोटबुक एक्टर’ (Film Notebook) जाहिर इकबाल(Zaheer Iqbal) संग रिश्ते को लेकर खासा चर्चाओं में रहती है। दोनों ने कभी भी एक दूसरे से प्यार के इजहार को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया है। दोनों ने हमेशा अपने डेटिंग की अफवाहों को लेकर चुप्पी साधी है। वही हाल ही में 10 दिसंबर को जाहिर इकबाल के जन्मदिन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस क्यूट पोस्ट को उनके रिश्ते का ऑफिशल स्टेटमेंट माना जा सकता है, जिसे लेकर फैन्स भी लगातार बधाईयां दे रहे हैं।

क्या है पोस्ट में खास?

सोनाक्षी सिन्हा

whatsapp channel

google news

 

जाहिर इकबाल के जन्मदिन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे… तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान भी हो…ऐसा कैसे हो सकता है? तुम ऐसे कैसे हो? जन्म लेने के लिए शुक्रिया.. हैप्पी बर्थडे…बाय.

सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड

सोनाक्षी सिन्हा ने इस पोस्ट के साथ दो तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें पहली तस्वीर में सोनाक्षी ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है और जहीर उनके कंधे पर हाथ रखते हुए अपने बालों को सवा रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों खतरनाक हथियारों को लेकर लड़ते हुए मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें उनकी बॉन्डिंग को बयां करती है। वहीं तस्वीरों के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने #bestfriend #whattaguy का इस्तेमाल भी किया है।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के इस क्यूट पोस्ट के बाद से लगातार कमेंट की बौछार हो रही है। वहीं इसमें एक कमेंट खुद जाहिर ने भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- क्या आधिकारिक तौर पर आपको अब मेरी हीरोइन कह सकता हूं…। वहीं इस कमेंट के बाद अफवाहों का बाजार और भी ज्यादा गर्म हो गया है और फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों का अपने रिश्ते को लेकर यह इंस्ट्रा ऑफिशल स्टेटमेंट है।

कौन है जाहिर इकबाल?

कौन है जाहिर इकबाल?

बता दें जाहिर इकबाल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म नोटबुक से की थी। यह फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल बतौर फीमेल को-स्टार नजर आई थी। खास बात ये है कि जल्द ही जाहिर और सोनाक्षी की जोड़ी फिल्म Double XL में नजर आने वाली है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन सतराम रमानी (Satramm Ramani) कर रहे हैं।

Share on