Vikram Gokhale: ऑनस्क्रीन ऐश्वर्या राय के पिता का हुआ निधन? बॉलीवुड मे पसरा मातम

Vikram Gokhale death : बीते कुछ घंटों से बॉलीवुड के अभिनेता विक्रम गोखले के निधन (Vikram Gokhale Death News) की खबर सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक काफी सुर्खियां बटोर रही है। वह अब उनके निधन की खबर पर उनकी बेटी और पत्नी की ओर से एक ऑफिशल बयान (Vikram Gokhale Wife And Daughter Statement) जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि- वह अभी भी जिंदा है, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पिता विक्रम गोखले की मौत पर बेटी का बयान

विक्रम गोखले की बेटी की ओर से उनकी सेहत कर लेकर बड़ा बयान जारी किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पापा की कंडीशन अभी काफी क्रिटिकल है। डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आप सभी से अपील है कि उनकी सलामती के लिए दुआ करें। बता दे बुधवार देर रात से ही विक्रम गोखले के निधन की खबर काफी तेजी से फैल रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि तक देना शुरू कर दिया था।

ऐश्वर्या राय के पिता का निभा चुके हैं रोल

विक्रम गोखले बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक काफी फेमस है। उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के पिता का रोल निभाते हुए बटोरी थी। इसके अलावा उन्हें भूल भुलैया, अग्निपथ, दिल से, हिचकी, दे दनादन, मिशन मंगल और निकम्मा जैसी बड़े बजट की फिल्मों में भी देखा जा चुका है। विक्रम गोखले अब तक के अपने करियरग्राफ में हमेशा एक्टिव ही नजर आए हैं।

whatsapp channel

google news

 

बॉलीवुड से ‘गोखले’ परिवार का गहरा नाता

विक्रम गोखले हिंदी सिनेमा जगत के अलावा मराठी थिएटर और टेलीविजन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहे हैं। इसके अलावा बता दें कि विक्रम गोखले के बेटे चंद्रकांत गोखले भी एक एक्टर है। मालूम हो कि विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले भी इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

विक्रम

जल्द इस वेब सीरीज में विक्रम गोखले आयेंगे नजर

4 दशकों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन फिल्म इंडस्ट्री तक एक्टर विक्रम गोखले ने दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो उड़ान से लोगों के बीच अपनी पहली छाप छोड़ी थी। विक्रम गोखले अब तक 97 फिल्में और कई थिएटर प्ले कर चुके हैं। उन्होंने 70 के दशक में मराठी फिल्मों में भी काम किया था। साल 2022 में उन्हें आखिरी बार फिल्म निकम्मा में देखा गया था। इसके अलावा जल्द ही वह अपने अपकमिंग वेब सीरीज अंबेडकर: द लेजेंट में भी नजर आने वाले हैं।

Share on