Rohit Shetty Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहे जाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रोहित शेट्टी में अपने डायरेक्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। ऐसे में उन्होंने कई सितारों की किस्मत भी चमकाई है। सिंघम, सिंबा, सूर्यवंशी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी इंडस्ट्री के दमदार डायरेक्टर माने जाते हैं।

कभी 35 रूपए थी रोहित शेट्टी की सैलरी
रोहित शेट्टी सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे यानी टेलीविजन की इंडस्ट्री में भी काफी मशहूर है। उनका शो खतरों के खिलाड़ी हर बार टीआरपी की लिस्ट में टॉप रैंकिंग पर रहता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं आज आसमान की बुलंदियों को छूने वाले रोहित शेट्टी एक दौर में एक्ट्रेस की साड़ी प्रेस करने का काम किया करते थे। इस दौरान उनकी सैलरी महज 35 रुपए थी। ऐसे में आइए हम आपको रोहित शेट्टी की कामयाबी की कहानी से लेकर उनकी करोड़ों की नेटवर्थ तक सब कुछ बताते हैं।

कभी तब्बू की साड़ी प्रेस करते थे रोहित शेट्टी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 1995 में रोहित शेट्टी तब्बू की फिल्म हकीकत में एक सीन के लिए उनकी साड़ी प्रेस कर रहे थे। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी काजोल के भी स्पॉटबॉय रह चुके हैं। रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जूनियर आर्टिस्ट हुआ करती थी और उनके पिता एमबी शेट्टी फिल्मों में स्टंटमैन का काम करते थे। ऐसे में जब रोहित शेट्टी 5 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद मां ने घर को संभाला। रोहित शेट्टी के लिए भी जीवन का यह सफर बिना पिता के बहुत से मुश्किलों से गुजरा। महज 17 साल की उम्र में रोहित शेट्टी ने काम करना शुरू कर दिया था।
‘गोलमाल’ करते ही चमक गई किस्मत
रोहित शेट्टी ने फूल और कांटे फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। यह वह दौर था जब रोहित शेट्टी उन्हें जो काम मिलता कर लिया करते थे। रोहित शेट्टी अपने करियर में कुछ बड़ा करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपनी कोशिश को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। रोहित शेट्टी की यह कोशिश साल 2003 में तब रंग लाई, जब उन्होंने बतौर डायरेक्टर जमीन फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद रोहित शेट्टी ने फिल्म गोलमाल की और इस फिल्म के साथ शुरू हुई। उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। गोलमाल फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
रोहित शेट्टी की नेटवर्थ
इस फिल्म के हिट हो जाने के बाद रोहित शेट्टी ने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज आलम यह है कि अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के जरिए रोहित शेट्टी न सिर्फ इंडस्ट्री के दूसरे सितारों को कामयाबी के आसमान तक ले जा चुके हैं, बल्कि इसके जरिए उन्होंने करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी आज 280 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कई लग्जरी कारें और आलीशान घर भी है।