2023 में एक-दूजे के होंगे ये स्टार्स, सोनाक्षी से लेकर आथिया शेट्टी तक बनेंगी दुल्हनियां

2023 Wedding Bells In Bollywood: साल 2022 खत्म होने वाला है और इसी के साथ साल 2023 शुरू हो जाएगा। साल 2022 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कपल्स शादी (Bollywood Wedding Bells) के बंधन में बंधे हैं। वहीं साल 2023 में भी कई जोड़ियां बनने वाली है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और आथिया शेट्टी (KL Rahul And Athiya Shetty Wedding) के अलावा जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह (Jackky Bhagnani-Rakul Preet Singh), सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal) के साथ कई सस्पेंसिव नेम भी शामिल है।

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह

फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बनने वाले हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। दोनों अक्सर जब भी मीडिया के कैमरे में कैप्चर होते हैं तो उनकी शादी को लेकर सवाल जरूर उठता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बनने वाले हैं।

whatsapp channel

google news

 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

सुनील शेट्टी की इकलौती बेटी आथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार खिलाड़ी केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की आधिकारिक घोषणा तो अब तक नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जनवरी में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, क्योंकि केएल राहुल ने बीसीसीआई से जनवरी में पर्सनल लीव लिए है, जिसके बाद से दोनों की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इस साल शादी के बंधन में बनने वाले हैं। साल 2023 में यह कपल शादी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 की शुरुआत में ही यह कपल सात फेरे ले सकता है।

आदर जैन और तारा सुतारिया

रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर और बॉलीवुड एक्टर आदर जैन काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2023 में दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों के परिवारों की ओर से शादी को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

इस लिस्ट में एक नाम काफी चौका देने वाला है और यह नाम शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का है। बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा भी साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी अपने को-एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही है। हालांकि दोनों की शादी को लेकर परिवार की ओर से कोई भी ऑफिशल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बीते कुछ समय से सोनाक्षी की शादी के चर्चे खासा सुर्खिया बटौर रहे हैं।

Share on