6 साल डीनो मोरिया, 9 साल जॉन अब्राहम फिर कैसे बिपाशा बसु को 1 साल में ले उड़े करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने बोल्ड और सेक्सी लुक के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियां बटोरी है। फिलहाल बिपाशा बसु शादीशुदा है और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha BasuAnd Karan Singh Grover) उनके दूल्हे राजा है। करण के साथ वह काफी खुशहाल जिंदगी भी गुजार रही हैं। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं और इन 5 सालों के बीच दोनों के बीच कभी किसी तरह का मुद्दा खबरों में नहीं आया। ऐसे में साफ है कि दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर से खुश है। क्या आप जानते हैं बिपाशा को कई बार प्यार (Bipasha Basu Love Affairs) हुआ, और कई सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद भी वह अधूरा रह गया।

डीनो मोरिया से हुआ था पहली बार प्यार

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही बिपाशा बासु ने डीनो मोरिया (Dino Moria) को 1996 डेट करना शुरू कर दिया था। दरअसल दोनों की जान पहचान एक-दूसरे से उस वक्त हुई जब दोनों मॉडलिंग किया करते थे। दोनों एक दूसरे से पहली बार मॉडलिंग की दुनिया में ही मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और एक-दूसरे के साथ को पसंद करने लगे।

whatsapp channel

google news

 

वही जब बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म राज (Raaj) के सेट पर दोनों की जोड़ी एक साथ नजर आई, तो दोनों की केमिस्ट्री ने बॉलीवुड के सभी जोड़ियों के छक्के छुड़ा दिए। डिनो और बिपाशा का रिश्ता 6 साल चला, हालांकि दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों का कारण कभी मीडिया के सामने नहीं आया।

जॉन अब्राहम को किया 9 साल डेट

डीनो मोरिया से अलग होने के बाद बिपाशा बसु ने अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया। उन्हें फिल्म जिस्म का ऑफर मिला और इस फिल्म में उनके अपोजिट जॉन अब्राहम (Jhon Abrahim) मेन किरदार में नजर आए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा और रिश्ता मजबूत होता गया।

9 साल तक चले इस रिश्ते में 2011 में अचानक दरार पड़ने लगी। हर कोई दोनों के ब्रेकअप की खबरों से हैरान हो गया। बिपाशा बसु (Bipasha Basu And Jhon Abrahim) को डेट करने के दौरान जॉन प्रिया रुंचाल को डेट करने लगे। बात खुली और रिश्ता बिगड़ गया। खास बात यह थी कि यह बात एक ट्वीट के जरिए बिपाशा को पता चली। मीडिया में दोनों के रिश्ते के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी।

जब करण सिंह ग्रोवर से हुआ प्यार

जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद बिपाशा बासु का नाम हरमन बवेजा से जुड़ा, लेकिन बेहद कम समय में ही दोनों के रिश्ते के टूटने की खबर सुर्खियां बटोरने लगी। इसके बाद 2015 में बिपाशा बासु फिल्म अलोन में नजर आई। यह फिल्म एक थिलर स्टोरी पर बेस थी और इस दौरान उनके ऑपोजिट करण सिंह ग्रोवर बतौर मेन किरदार नजर आए। दोनों की जोड़ी ने फिल्म में धमाल मचा दिया।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। इसके बाद यह फिल्मी सेट की जोड़ी रियल लाइफ में भी अक्सर एक साथ सपोर्ट की जाने लगी। खास बात यह थी कि दोनों के दिलों में प्यार दस्तक दे चुका था और दोनों एक-दूसरे के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करना चाहते थे। यही कारण था कि एक साल के ही रिलेशन के बाद दोनों ने शादी में बनने का फैसला कर लिया और साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Share on