Bipasha Basu Daughter: पहली बार बिपाशा ने दिखाया बेटी का चेहरा, देवी की क्यूटनेस ने जीता दिल

Bipasha Basu Daughter Devi Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों भले ही अभिनय के पर्दे पर ना नजर आ रही हो, लेकिन एक दौर में वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में रह चुकी है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल के आखिर में माता-पिता बने थे। दोनों ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बिपाशा अपनी बेटी के साथ बिताए खास क्वालिटी टाइम की तस्वीरों को अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती है, लेकिन इस दौरान वह हमेशा अपनी बेटी का चेहरा इमोजी से छुपा देती थी। फैंस काफी लंबे समय से देवी बासु सिंह ग्रोवर की पहली झलक को लेकर डिमांड कर रहे थे। फाइनली बिपाशा ने अपने फैंस की डिमांड पूरी कर दी है और अपने बेटी की पहली झलक को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।

Bipasha Basu Daughter

बेहद खूबसूरत है बिपाशा बसु की ‘देवी’

बिपाशा बसु की बेटी का नाम देवी बासु सिंह ग्रोवर है। देवी की दो तस्वीरों को बिपाशा बसु ने शेयर किया है, जिसमें वह पीच कलर की फ्रॉक में नजर आ रही हैं। देवी बेहद खूबसूरत है और उनकी क्यूटनेस व स्माइल ने नेटीजंस का दिल जीत लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

पीच कलर की फ्रॉक, मैचिंग हेयर बैंड और चेहरे की क्यूटनेस भरी स्माइल से देवी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। देवी की पहली झलक देख नेटीजंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं और भर-भर कर बिपाशा बसु की बेटी की खूबसूरती और क्यूटनेस पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दे बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में- ‘हेलो वर्ल्ड… मैं देवी हूं’ लिखा है।

Bipasha Basu Daughter

बिपाशा बसु ने जैसे ही अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया कमेंट सेक्शन में लोगों ने प्यार की भरमार लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने देवी की क्यूटनेस और उनकी स्माइल को लेकर बात की है। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह एकदम पापा पर गई है, बहुत क्यूट… तो वहीं एक ने कहा- यह कितनी क्यूट है, एकदम बेबी डॉल की तरह लग रही है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।