Sunday, September 24, 2023

बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर ने बताया अपने हॉटनेस का सीक्रेट: कहा अक्सर साथ में करते हैं ये काम

बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक है। इन्होंने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी इन दोनों ने एक साथ अलोन (Alone) मूवी में काम किया था। जिसमें इन दोनों की केमिस्ट्री खूब जमी थी और लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन आज आपको हम बताएंगे इनकी हॉटनेस और फिटनेस का ऐसा सिक्रेट जिसे करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा साथ मिलकर करते हैं। अपनी पत्नी के सुंदरता में कोई कमी ना आए इसके लिए करण सिंह इनका पूरा भरपूर साथ देते हैं। यह दोनों अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां यह बेपरवाह होकर खुले आसमान के नीचे लेट सके और Sunbath ले सके.

पारंपरिक और प्राकृतिक तरीका

आपको बता दें कि बिपाशा बसु बंगाल की रहने वाली है। वह 42 साल की उम्र में भी काफी हॉट लगती है। इनकी फिटनेस के साथ इनकी ग्लोइंग स्किन खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अक्सर इनके Fans जानना चाहते हैं कि बिपाशा बसु इस उम्र में भी इतनी हॉट कैसे दिख जाती है।

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया वक्त मिलते हैं यह दोनों ऐसी जगह घूमने निकल जाते हैं जहां खुले आसमान के नीचे लेट सके। यह दोनों अधिक से अधिक प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा में समय बिताना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि नेचुरल लाइट और फ्रेश एयर त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करती है। ताजी हवा मिलने से शरीर के अंदर और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है वही प्राकृतिक रोशनी हमारे दिमाग के अंदर न्यूरोट्रांसमीटर्स को एक्टिव करती है।

whatsapp

मेलाटोनिन से ना हो कंफ्यूज

अच्छी त्वचा के लिए अच्छे नींद लेना बहुत जरूरी हैं। इससे आपका स्वास्थ्य सही रहता है और त्वचा भी सही रहती है जब आप समय पर सोते हैं और पूरी नींद लेते हैं तो अच्छी और गहरी नींद मस्तिष्क के अंदर हारमोंस का स्तर सही बनाए रखने में सहायता करता है। कुछ लोगों को इस बात से कंफ्यूजन हो जाएगा कि मेलाटोनिन होने तो अच्छी नींद के लिए जरूरी है फिर नेचुरल रोशनी से इसका क्या लेना देना आपको बता दें कि हार्मोन आपके स्लीप साइकिल को बैलेंस करने का काम करता है।

साथ में लेते हैं सनबाथ

प्राकृतिक स्थानों के शहर के साथ-साथ यह दोनों खुले आसमान के नीचे समय बिताना पसंद करते हैं। क्योंकि प्राकृतिक रोशनी त्वचा को निरोग रखने का एक प्राकृतिक माध्यम है कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कुछ समय धूप में बिताते हैं इससे अन्य लोगों की तुलना में स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होती है। लेकिन सेलिब्रिटी लोगों को इतना समय कहां मिल पाता है कि वह काम छोड़कर धूप में बैठ सके। इसलिए वह अपना काम से समय निकालकर ऐसी जगह घूमने जाते हैं जहां पर खुले आसमान के नीचे धूप सेक सके और सनबाथ का मजा ले सके।

google news

दोनों रखते हैं इस बात का ध्यान

धूप में बैठने से शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन इसके साथ-साथी धूप में ज्यादा समय बैठने से चेहरे को नुकसान भी हो सकता है। धूप में अधिक समय तक लेटे रहने पर संवेदनशील त्वचा पर अधिक बुरा असर पड़ता है। जैसे आंखों के आसपास की त्वचा इसलिए बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर आंखों के काले घेरों की समस्या से बचने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करते हैं साथ ही गॉगल्स और Sunglasses पहनना कभी नहीं भूलते हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल 2016 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। इन दोनों ने अलोन फिल्मों में एक साथ काम किए थे इस फिल्म में बिपाशा ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए थे। इसके बाद इन दोनों के प्यार की चर्चा बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में होने लगी थी। आपको बता दें कि बिपाशा की यह पहले शादी है जबकि करण सिंह ग्रोवर तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं। करण की पहली शादी टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम और दूसरी शादी जेनिफर विंगेट के साथ हुई थी। इन दोनों से तलाक के बाद करण सिंह ने बिपाशा बसु से शादी की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles