Karan Singh Grover And Bipasha Basu Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने आज 12 नवंबर 2022 को अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसी के साथ अपनी तीन शादियों के बाद करण सिंह ग्रोवर पहली बार पिता बन गए हैं। बता दे करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं। इसी साल अगस्त महीने में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने प्रेगनेंसी की खबर को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया था। यह बात सभी जानते हैं कि बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी है। ऐसे में आइए आपको करण सिंह ग्रोवर की पहली दोनों पत्नियों (Karan Singh Grover Wives) के बारे में बताते हैं
कौन है करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी
करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी श्रद्धा निगम से साल 2008 में की थी। बता दे श्रद्धा निगम एक टीवी एक्ट्रेस है। करण और श्रद्धा की शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरु हो गई थी। ऐसे में ये शादी सिर्फ 1 साल के अंदर ही साल 2009 में टूट गई।
जेनिफर से की थी दूसरी शादी
इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने दूसरी शादी साल 2012 में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से की थी। दोनों एक साथ एक टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि करण की ये शादी भी 2 साल में ही टूट गई और दोनों आपसी रजामंदी से तलाक लेकर अलग हो गए। एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर ने कहा था कि जेनिफर से शादी करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। वही जेनिफर ने तलाक के करीब 8 साल बाद एक इंटरव्यू में बताया कि वह करण से तलाक के बाद टूट गई थी।
डिप्रेशन में चली गई थी जेनिफर विंगेट
जेनिफर ने कहा उन्हें तलाक के बाद यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह क्या करें। उन्हें लगता था कि अब उनके पास कुछ नहीं बचा। सोशल मीडिया में भी उनकी निजी जिंदगी को हर कोई ट्रोल कर रहा था। हर कोई उन्हें ताने दे रहा था। उनके पास खुद को संभालने और मजबूत करने के अलावा इस दौरान कोई रास्ता नहीं बचा था और उन्होंने अपने दिल की सुनी।
आज जेनिफर एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती के चलते राज करती है। जेनिफर का कहना है कि आज उन्हें पछतावा है कि उन्होंने कभी करण से शादी की, लेकिन जो कुछ हुआ उससे उन्होंने काफी कुछ सीखा है।
करण की तीसरी पत्नी है बिपाशा बसु
जेनिफर विंगेट से तलाक लेने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी शादी बिपाशा बसु से की थी। एक बार बिपाशा बसु से उनकी सौतन जेनिफर को लेकर एक सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में यह तो साफ है कि बिपाशा को करण की पिछली जिंदगी उसे कुछ लेना देना नहीं है। वह आज मैं जीती है और आज को ही जीना पसंद करती हैं।
बिपाशा से 3 साल छोटे हैं करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की काफी फेमस अभिनेत्री है। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बिपाशा करण सिंह ग्रोवर से 3 साल बड़ी है। बिपाशा ने 37 साल की उम्र में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और शादी के 6 साल बाद 43 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है।