बिहार में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, 20 दिसंबर के बाद और बढ़ेगा ठंड, जानिए अपने जिले का हाल

Bihar weather update: जम्मू कश्मीर से होते हुए आने वाली कछुआ हवा की वजह से बिहार के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह और शाम में राज्य में ठंडक का एहसास हो रहा है। अभी के समय में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछूआ हवा चल रहा है और यही हाल अगले एक हफ्ते तक देखने को मिलने वाला है।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आशीष कुमार ने कहा कि 5 दिनों के दौरान सुबह के समय में राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। कोहरे के कहर एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है।

Bihar weather update: जानिए आज कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 20 दिसंबर के बाद बिहार के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ठंड में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी लेकिन उसके पहले भी सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी।हालांकि खेती बाड़ी के लिहाज से यह मौसम काफी अच्छा माना जा रहा है।

Also Read:Bihar News: आम आदमी की तरह बिहार के इस DM ने सरकारी अस्पताल में कराई पत्नी की डिलीवरी, बेटे का हुआ जन्म

whatsapp channel

google news

 

आज तापमान की बात करें तो गुरुवार को बिहार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह में पटना सहित राज्य के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी।

पछूआ हवा ने बढ़ाई परेशानी

पछूआ हवा के वजह से राजधानी पटना सहित कई जिलों में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार का सर्वाधिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस भागलपुर में दर्ज किया गया।

राज्य का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। बुधवार को बिहार का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था और पूर्णिया जिले में कोहरा छाया रहा। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

Share on