Weather Update: बिहार के 19 जिलों पर मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश की संभावना के साथ बढ़ेगी ठंड

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 फरवरी 2022, 6:56 अपराह्न

बिहार (Bihar) के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों ठंड का कहर अपने चरम पर है। मंगलवार का दिन कोहरे के चलते ठंड (Cold In Bihar) के साये में रहा। वही अगले 48 घंटे 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना भी जाहिर की है। मौसम विभाग का कहना है कि- राज्य के 19 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ ही कई हिस्सों में ठंड (Bihar Weather Update) भी बढ़ सकती है।

Bihar Weather Update

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में ठंड को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मद्देनजर 3 और 4 फरवरी को राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक पश्चिम और उत्तर पश्चिम हवा का प्रभाव भी राज्य में तापमान की गिरावट का कारण बन सकता है।

Bihar Weather Update

मौसम विभाग की ओर से पश्चिम और उत्तरी पश्चिमी हवा प्रवाह को लेकर रफ्तार में कमी दर्ज की गई है। यही वजह रही कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। साथ ही हल्की पछुआ हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में गहरे कोहरे की संभावना भी जताई है।

Bihar Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के 19 जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही बारिश के बाद मौसम साफ होने को लेकर भी जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पछुआ हवा की गति में कमी आने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से बिहार वासियों को शीतलहर से राहत मिलेगी।

Bihar Weather Update

इन जिलों को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा बारिश के लिए अलर्ट जारी जिलों में पश्चिम चंपारण, सारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज सहित दक्षिण पश्चिम के 6 जिलों बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, अरवल व दक्षिण मध्य क्षेत्र के 8 जिलों में राजधानी पटना, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा और नवादा का नाम शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।