बिहार की बेटी ANM Gayatri Kumari ने रोशन किया नाम, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 जून 2023, 11:27 पूर्वाह्न

बिहार की इस बेटियों के क्या ही कहने… दरअसल यह बात हम नहीं इस समय पूरा देश कह रहा है, क्योंकि हाल ही में बिहार की एक हुनरदार बेटी ANM गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu) द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड (National Florence Nightingale Award) से सम्मानित किया गया है।

ANM Gayatri Kumari Awarded by National Florence Nightingale Award: बिहार की इस बेटियों के क्या ही कहने… दरअसल यह बात हम नहीं इस समय पूरा देश कह रहा है, क्योंकि हाल ही में बिहार की एक हुनरदार बेटी ANM गायत्री कुमारी को राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu) द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड (National Florence Nightingale Award) से सम्मानित किया गया है। बता दें ANM गायत्री देवी को यह पुरस्कार राष्ट्रपति के द्वारा उनके उत्कृष्ट कामों के लिए दिया गया है। बिहार की बेटी द्वारा किए गए इस कारनामे के बाद हर जगह उनके नाम की चर्चा है। हर कोई ANM गायत्री देवी के बारे में जानना चाहता है।

खुशी से झूम रही हैं ANM गायत्री कुमारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड लेने के बाद से गायत्री कुमारी खुशी से झूम रही हैं। आलम यह है कि आस-पड़ोस के साथ-साथ नाते रिश्तेदार भी गायत्री को शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। बता दें कि गायत्री को दिया जाने वाला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार नर्सिंग के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार है, जो नर्सिंग सेवा से जुड़े कर्मियों को उनके निस्वार्थ सेवा भाव और असाधारण कार्य कुशलता के लिए दिया जाता है।

कौन है ANM गायत्री कुमारी?

बता दे गायत्री कुमारी बिहार के शेखपुरा जिले के सदर अस्पताल में ANM के पद पर काम करती हैं। गायत्री कुमारी को मेडिकल के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्यों और उनके निस्वार्थ सेवा भाव के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड 2022-23 से सम्मानित किया गया है।

मालूम हो कि गायत्री देवी ने बीतों सालों में कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान निभाया था। ANM गायत्री कुमारी को उनके इसी समर्पण भाव के कारण राष्ट्रपति के हाथों से सम्मानित किया गया है। बता दें उन्होंने महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ पुरुष नसबंदी, परिवार नियोजन, टीकाकरण के अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।