कभी झोपड़ी में रहती थी मनीषा रानी, Bigg Boss OTT 2 ने बदली किस्मत तो धड़ाधड़ मिले 5 फिल्मों के ऑफर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 अगस्त 2023, 11:37 पूर्वाह्न

Manisha Rani bigg boss : मनीषा रानी न सिर्फ लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं, बल्कि उनकी इस हुनरअंदाजीं ने लोगों को उनका मुरीद बना दिया है।

Manisha Rani Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रही भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी का नाम इन दोनों चौतरफा सुर्खियों में है। 10 हफ्ते पहले तक जहां लोग मनीषा रानी को जानते भी नहीं थे, अब वही लोग उनके मुरीद हो गए हैं। मनीषा रानी अपनी धमाकेदार एंट्री के साथ न सिर्फ लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं, बल्कि उनकी इस हुनरअंदाजीं ने लोगों को उनका मुरीद बना दिया है। यही वजह है कि मनीषा रानी को बैक-टू-बैक 5 फिल्मों के ऑफर भी मिल गए हैं।

कौन है मनीषा रानी (Manisha Rani Bigg Boss)?

बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी आज चौतरफा सुर्खियों में है। आज हर कोई सिर्फ उनके नाम को ही नहीं जानता, बल्कि उनके चेहरे को भी बखूबी पहचानता है। मनीषा रानी ने यहां तक पहुंचने के लिए लंबा संघर्ष झेला है। कभी अपनी जिंदगी में खस्ताहाल घर में गुजर-बसर करने वाली मनीषा रानी आज लग्जरी लाइफ़स्टाइल जीती है। मनीषा रानी ने रील्स वीडियो के जरिए लोकप्रियता बटोरी है। वहीं अब फिल्मों में भी जल्द उनके हुस्न का जलवा नजर आएगा।

बचपन से ही थी एक्टिंग की दुनिया में रुचि

मनीषा रानी के एक करीबी दोस्त ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मनीषा को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान उनके दोस्त ने बताया कि वह शुरू से ही ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ना चाहती थी। ऐसे में वह करियर बनाने के लिए काफी जल्दी कोलकाता चली गई थी, जहां वह एक ऐसी चॉल में रहती थी जिसकी छत्त टपकती थी। यहां वह डांस करने के अलावा डांस सिखाने का काम भी करने लगी थी। इसके बाद वह डीआईडी के चलते मुंबई आ गई। वहीं कुछ समय बाद जब वह कोलकाता लौटी तो वहां टिकटॉक वीडियो बनाने लगी, जिसने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया।

हालांकि जब टिकटॉक बंद हुआ तो वह परेशान हो गई और खूब रोई भी। इसके बाद मनीषा को मौज ऐप से ऑफर आने लगे, लेकिन अचानक से एक दिन वह मौका भी छिन गया। ऐसे में बैक-टू-बैक आ रही परेशानियों से भी मनीषा रानी नहीं डरी। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

मनीषा रानी को मिल रहे धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफर

रील वीडियो से सोशल मीडिया स्टार बनीं मनीषा रानी के वीडियो पर कभी बेतुके कमेंट करने वाले इंडस्ट्री के लोग आज उन्हें काम ऑफर कर रहे हैं। मनीषा रानी को अब तक 5 फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। उनके करीबी दोस्त ने बताया कि मेरे पास मनीषा रानी के लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस से फोन आए हैं, जो उन्हें अपनी फिल्मों में काम देना चाहते हैं। शो में निकलते ही उनके आगे फिल्मों की लाइन लग जाएगी। इससे ये तो साफ है कि बिग बॉस ओटीटी 2 ने मनीषा रानी की किस्मत का ताला खोल दिया है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: बात करते-करते अचानक महेश भट्ट ने मनीषा रानी को कर लिया Kiss, Video देख भड़के यूजर्स; देखें

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।