Bigg Boss फेम अर्शी खान का मर्सिडीज कार से दिल्ली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में है भर्ती

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 नवम्बर 2021, 7:43 अपराह्न

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम अर्शी खान का कथित तौर पर 22 नवंबर को दिल्ली में एक्सीडेंट हो गया है। अर्शी खान का यह एक्सीडेंट दिल्ली के मालवीय नगर में हुआ है जिसमें वह बाल-बाल बच गई है फिर भी इन्हें थोड़ी चोटें आई है और उन्हें अभी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज अभी कराया जा रहा है और वह डॉक्टर की देखरेख में है।

रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी खान अपने मर्सिडीज़ कार से जा रही थी जब यह हादसा हुआ, उनके साथ जब यह हादसा हुआ  वह अपने असिस्टेंट के साथ मर्सिडीज कार में सवार थी। जैसे ही कार टकराई कार का बैग ओपन हो गया है जिससे कारण उन्हें गंभीर चोटें तो नहीं आई फिर भी  सीने के दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिग बॉस-11 से पहचान मिली

आपको बता दें कि अर्शी खान को बिग बॉस-11 से पहचान मिली थी। शो में वह बतौर कंटेंटट शामिल हुई थी, इस दौरान विकास गुप्ता और शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी दोस्ती भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने शो में लंबे समय तक अपना जगह बनाए रखा था और 83 दिन तक इस शो में बनी रही थी। इसके बाद वह बिग बॉस- 14 में भी बतौर चैलेंजर नजर आई। इस दौरान वह सीजन विनर रूबीना दिलैक के पति और अभिनेता अनुभव शुक्ला के साथ जमकर फ्लोटिंग करते देखी गई। वैसे ही शो में मेल कंटेस्ट के साथ अर्शी खान हमेशा फ्लर्ट करते देखी जाती है।

इनके वर्किंग ग्राउंड की बात करें तो वह बिग बॉस के अलावा  ‘द लास्ट एम्परर’  में भी काम किया है, इसके अलावा हुआ ‘सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल्स’ में वह ‘विष’ नाम के सीरियल की भी हिस्सा रह चुकी है। सोशल मीडिया पर भी अर्शी खान काफी एक्टिव रहती है और अपने फ्रेंड के साथ छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करते रहती है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।