Ieshaan Sehgaal Miesha Iyer beakup: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) जल्द ही शुरू होने वाला है। बिग बॉस के फैंस के लिए जहां एक और बिग बॉस 16 के शुरू होने की खुशी है, तो वही बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में बनी एक और जोड़ी के टूट जाने की खबर भी सामने आई है। लास्ट सीजन में टोटल 2 जोड़ी बनी थी, जिनमें से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Tejaswi Prakash And Karan Kundra) की थी, तो दूसरी जोड़ी ईशान सहगल और मीशा अय्यर (Ieshaan Sehgaal And Miesha Iyer) की थी। इन दोनों की जोड़ी को उनके फैंस मीशान के नाम से बुलाते थे। जहां एक ओर दोनों के फैंस उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे थे, तो वहीं अब दोनों के ऑफिशियल ब्रेकअप (Ieshaan Sehgaal And Miesha Iyer Breakup Story) का ऐलान हो गया है।
टूट गई बिग बॉस 15 की जोड़ी
बिग बॉस 15 में ईशान सहगल और मीशा अय्यर बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। पहले ही हफ्ते में दोनों की नज़दीकियों ने काफी पॉपुलरिटी बटोरी थी। जहां दोनों के हॉट केमिस्ट्री ने सभी को हैरान कर दिया था, तो वहीं इस दौरान खुद शो के होस्ट सलमान खान ने दोनों को नसीहत भी दी थी, जिसके बाद दोनों के लव अफेयर के चर्चे लगातार सुर्खियां बटोर रहे थे। हालांकि दोनों शो से बाहर आने के बाद अब अलग हो गए हैं।
बिग बॉस के घर से जब दोनों बाहर निकले तो दोनों ने फैंस के बीच काफी पॉपुलरिटी बटोरी थी। इतना ही नहीं दोनों की शादी के चर्चे भी काफी सुर्खियां बटोरते नजर आये। इस दौरान दोनों की मैरिज प्लानिंग को लेकर हर दिन नई खबरें भी सामने आ रही थी, लेकिन अब दोनों ने अपने ऑफिशियल ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है।
ईशान ने पोस्ट कर ब्रेकअप का किया ऐलान
इस दौरान ईशान सहगल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए ब्रेकअप का ऐलान किया। उन्होंने लिखा- ‘हम दोनों ही लाइफ से कुछ और चाहते हैं। मैंने इस रिश्ते में काफी कुछ दिया है, लेकिन घर के अंदर और बाहर आने के बाद चींजे काफी बदल गई हैं। ऐसे में अब हमारे बीच चीजे काम नहीं कर रही थीं। मुझे लगा हम दोनों एक होने के लिए नही थे। यह आगे तक काम नहीं करेगा। इसलिए अच्छा हुआ जो हम अलग हो गए’।
वहीं दूसरी ओर अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मीशा अय्यर भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती नजर आई। इतना ही नहीं उन्होंने साफ शब्दों में ये बात मान ली है कि वह दोनों अब साथ नहीं हैं और उनके बीच चीज़ें ठीक नहीं रही थीं। इसलिए वह अलग हो गए हैं।