बड़ी बहन हुई सुपरहिट तो छोटी बहन हुई फ्लॉप, जाने बॉलीवुड के इन एक्ट्रेस बहनों का हाल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 28 मई 2021, 1:50 अपराह्न

हमारे बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिनके किस्से लगातार सुर्खियों में बने रहते है। वो आये दिन अपने बयानों को लेकर, अफेयर्स की खबरों को लेकर लगातार चर्चे बटोरते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको फ़िल्म इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं की बहनों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा हो मगर उन्हें सफलता नही मिली। जहां एक बहन ने सफलता की उच्चाइयों को छुआ तो वही दूसरी बहन का फिल्मी करियर पल में ही तबाह हो गया। तो चलिए जानते है कि बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में किस किस का नाम शुमार है जिनका करियर पृरी तरह से फेल रहा।

शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी

इस लिस्ट में पहला नाम शेट्टी सिस्टर्स यानी कि शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी का है। शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से हैं और उन्होंने अपने अभिनय और डांस मूव्स से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। वही अगर बात करें उनकी बहन शमिता शेट्टी की तो उन्होंने भले ही धमाकेदार फ़िल्म “मोहब्बतें” से बॉलीवुड में कदम रखा हो मगर उनका फिल्मी करियर पूरी तरह से असफल रहा है। जहाँ एक ओर शिल्पा ने अपनी कला के लिए तारीफे बटोरीं तो वही दूसरी ओर शमिता ने अपने फ्लॉप करियर के लिए उतने ही ताने सुने। हालांकि एक ही इंडस्ट्री में होने के बावजूद शमिता और शिल्पा के बीच का रिश्ता आज भी उतना ही गहरा है जितना पहला था। दोनों के बीच बेशुमार प्यार है और अक्सर दोनों को एकसाथ ट्रिप पर जाते और पार्टी करते देखा जाता है।

काजोल-तनिशा मुखर्जी

फ़िल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा तनुजा की बेटियां है काजोल और तनीषा मुखर्जी। काजोल ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है और लोगों ने उनके अभिनय को खूब सराहा भी है। लोग आज भी काजोल की फिल्मों को देख उन्हें याद करते है। जहां एक और काजोल ने अपने करियर में सफलता की बुलंदियों को छुआ और आज एक खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है तो वही उनकी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी का बॉलीवुड करियर पूरी तरीके से फ्लॉप रहा। बता दें कि तनीषा ने फ़िल्म “नील और निक्की” से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद वह पूरी तरीके से पर्दे से गायब हो गई।

मलाइका अरोड़ा- अमृता अरोड़ा

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की मुन्नी यानी कि मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का है। भले ही इन दिनों मलाइका बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन वह अक्सर अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा मलाइका छोटे पर्दे पर खूब एक्टिव रहती है। अक्सर उन्हें रियलिटी शोज़ को जज करते देखा जाता है। मलाइका का क्रेज आज भी कम नही हुआ तभी तो वह जिस भी गाने में ठुमके लगाती हैं वो गाना सुपरहिट हो जाता है।

लेकिन अगर बात करें उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा की तो वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना कमाल नही दिखा पाई। अमृता ने भले ही बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया हो मगर उनकी वो सारी फिल्में पर्दे पर बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई जिसके बाद अमृता ने फ़िल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि उन्हें अक्सर अपनी बहन मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान के साथ पार्टी करते और घूमते हुए स्पॉट किया जाता है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।