तारक मेहता के रोशन सिंह सोढ़ी का बड़ा खुलासा- कहा मैं कर्ज मे डुबा था, कर्जदारों से बचने के लिए आया मुंबई

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो जो पिछले 13 सालों से दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते आ रही है, इस शो के हर किरदार अपने आप में काफी अनूठे हैं, हमेशा यह शो टीआरपी के लिस्ट में अभी भी बाजी मार रही है। इसके हर एक कलाकार का अपना खुद का फ्रेंड फॉलोइंग है, इसके फैन अपने हर एक कैरेक्टर के बारे में जानने की चाहत रखते हैं। तो इसी वजह से आज हम इस शो के फेमस पंजाबी कैरेक्टर रोशन सिंह सोढ़ी के निजी ज़िंदगी के बारे में बताएंगे। बताएंगे कि आखिर वह आज कहां और किस हाल में है।

रोशन सिंह सोढ़ी
source -Roshan Singh Sodhi instagram

रोशन सिंह सोढ़ी ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ में अपनी दमदार आवाज और मस्ती भरे अंदाज के लिए फेमस है। वह अपनी इस अदा से सभी का दिल जीत चुके हैं, रोशन सिंह का असली नाम गुरु चरण सिंह है, आज दर्शकों का दिल जीतने वाले गुरुचरण सिंह भले ही इस शो का हिस्सा नहीं है लेकिन रोशन सिंह की जब भी बात आती है तो सबसे पहला चेहरा गुरु चरण सिंह का ही आता है। हाल में ही गुरचरण सिंह ने अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं उनके इस खुलासे के के बारे में :-

कर्जदारों से बचने के लिए आया मुंबई

 -Roshan Singh Sodhi
source -Roshan Singh Sodhi instagram

दरअसल हाल में ही रोशन सिंह सोढ़ी यानी कि गुरु चरण सिंह ने अपने लाइव वीडियो में बताया था कि वह मुंबई अपने एक्टिंग की शौक को पूरा करने के लिए नहीं आए थे बल्कि वह कर्ज में डूबे हुए थे और कर्जदारों से बचने के लिए वह मुंबई आए थे। सभी कर्जदार उनसे पैसा मांगने के लिए उनके पीछे पड़े थे और इसी वजह से उन्हें भागकर मुंबई आना पड़ा।मुंबई आने के 6 महीने बाद ही उन्हें तारक मेहता में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल मिल गया और उनकी किस्मत ही बदल गई।

अब बलविंदर सिंह सूरी  निभा रहे रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार

अब बलविंदर सिंह सूरी  निभा रहे रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार 

whatsapp channel

google news

 

आपको बता दें कि रोशन सिंह सोढ़ी शुरुआत से ही इस शो के हिस्सा रहे हैं पर 2013 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था, बाद में लोगों की मांग के बाद  फिर से उन्हे इस शो का हिस्सा बनाया गया। 6 साल तक फिर से काम करने के बाद उन्होंने 2020 में इस शो को अलविदा कह दिया। अब इस शो में रोशन किशोरी का किरदार बलविंदर सिंह सूरी  निभा रहे हैं।

Share on