भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी के पॉवर स्टार के रूप में जाने जाते हैं। वे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पसंद किए जाते हैं। आज उन्हें सभी लोग जानते हैं, लेकिन उन्होंने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों मे काफी संघर्ष किया था। भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए पवन सिंह ने खूब मेहनत की है।
पवन सिंह के बारे में एक मशहूर है कि वे लग्जरी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनके पास कई तरह की अलग-अलग गाड़ियां हैं, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्यूँकि इसकी कीमत लाखों में है।
पवन सिंह के पास Mercedes Benz GLE 250 D कार जिसकी कीमत लगभग 75 लाख से 85 लाख के आस-पास है। इसके अलावा पवन सिंह के पास पवन सिंह के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर के साथ-साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो की कार भी, इन सबकी जिसकी कीमत भी लाखों में है।
गौरतलब है कि पवन सिंह ‘लॉलीपॉप लागेलु’ सॉन्ग से रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गए थे और स्टार बन घर थे। उन्हें इससे काफी लोकप्रियता मिली थी। सोशल मीडिया पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।पवन सिंह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस को अपने गाने और फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट देते रहते हैं। उनकी फैन फौलोइंग का अलग ही क्रेज हैं। उनके कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती हैं।
पवन सिंह त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके है, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। उनके फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं।