क्या आपने देखी है खेसारी से लेकर अक्षरा तक की मां, Mother’s Day पर भोजपुरी सितारों को आई मां की याद

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 मई 2023, 2:14 अपराह्न

Bhojpuri Stars Mother: मदर्स-डे के स्पेशल मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अपनी-अपनी मां को याद करते हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में उन्हें इस स्पेशल-डे की बधाई दी। इस दौरान किसी ने मां की तस्वीर को साझा करते हुए खूबसूरत लाइन लिखी, तो किसी ने मां की तारीफ में स्पेशल पोस्ट लिखते हुए बताया कि वह उनकी जिंदगी में कितनी स्पेशल है। ऐसे में आइए हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक के स्पेशल मदर्स-डे पोस्ट दिखाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का मदर्स-डे स्पेशल पोस्ट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह ने बेहद अनोखे अंदाज में मदर्स डे की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान अक्षरा सिंह ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने केवल अपनी मां को ही नहीं बल्कि मां शेरावाली को भी मदर्स डे की बधाइयां दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह माता रानी के लिए स्पेशल भेंट भी गाती नजर आ रही है। अक्षरा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- एक नहीं हर दिन मां का है।

आम्रपाली दुबे मदर्स-डे स्पेशल पोस्ट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दमदार अदाकारा में गिनी जाने वाली अमरपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ अपनी एक खूबसूरत वीडियो को साझा करते हुए उन्हें मदर्स डे की बधाई दी है। इस वायरल वीडियो में आम्रपाली दुबे ने अपने बचपन से लेकर बड़े होने तक की जर्नी को तस्वीरों के जरिए दिखाया है। आम्रपाली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दुनिया में बहुत सी सूरत देखी, लेकिन मां जैसी कोई मूरत नहीं देखी…लव यू मां।

रानी चटर्जी का मदर्स-डे स्पेशल पोस्ट

वहीं इस दौरान रानी चटर्जी ने भी खूबसूरत अंदाज में मदर्स डे पर स्पेशल पोस्ट लिखते हुए अपनी मां को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “मेरे लिए आप से बढ़कर कुछ नहीं मैं आपके एडवाइज के बिना कुछ भी नहीं कर पाती, घर में हम सब के लिए आप सुपर हीरो हो मम्मी आप कभी नहीं थकतीं , कितनी फिट हो मम्मी अल्लाह आपको हमेशा खुश और फिट रखें… लव यू मम्मी हैप्पी मदर्स डे।”

खेसारी लाल यादव मदर्स-डे स्पेशल पोस्ट

इस दौरान खेसारी लाल यादव ने भी अपनी मां को याद किया है। इस दौरान खेसारी ने अपनी मां की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- आज ही नहीं हर दिन इन्हीं क है… माई।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।