भोजपुरी सिंगर ब्रजेश सिंह बने दुल्हा, जाने कौन है दुल्हनियां रानी और क्या करती है?

Bhojpuri Singer Brajesh Singh Wife Pooja Singh: शादी का सीजन जोरों-शोरों से चल रहा है, जहां एक ओर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं, तो वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी इससे पीछे नहीं है। अरविंद अकेला कल्लू के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बृजेश सिंह दूल्हा बन घोड़ी चढ़ गए है। खास बात यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक बृजेश सिंह ने किसी एक्ट्रेस या गायक से शादी नहीं की है, बल्कि उन्होंने एक साधारण परिवार की साधारण लड़की से ब्याह रचाया है।Bhojpuri Singer Brajesh Singh Wife

दुल्हा बनें भोजपुरी गायक बृजेश सिंह

बृजेश सिंह बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बृजेश सिंह का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बृजेश सिंह बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के हेठउआ गांव के मूल निवासी हैं। उनके पिता का नाम सच्चिदानंद सिंह और माता का नाम रानी देवी है। बुधवार रात बृजेश सिंह ने हिंदू रीति रिवाज से शादी करते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की है। बता दे 12 मार्च को उनका तिलक हुआ था, जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे शामिल हुए थे। वही उनकी शादी का सेलिब्रेशन भी काफी ग्रैंड रहा।Bhojpuri Singer Brajesh Singh WifeBhojpuri Singer Brajesh Singh Wife

कौन है भोजपुरी गायक बृजेश सिंह की पत्नी?

बात भोजपुरी गायक बृजेश सिंह की दुल्हनिया रानी की करें तो बता दें कि उन्होंने किसी एक्ट्रेस या इंडस्ट्री से जुड़ी किसी लड़की से शादी नहीं की है। बल्कि यह एक अरेंज मैरिज है। बृजेश सिंह के लिए दुल्हनिया रानी उनके माता-पिता ने ढूंढी थी। बृजेश सिंह की पत्नी का नाम पूजा कुमारी है। पूजा भी बक्सर जिला के अटारी प्रखंड के कुकुड़ा गांव की रहने वाली है। बता दें बृजेश सिंह की सास का नाम धानमुनी देवी है और उनके ससुर का नाम पिता रामाश्रय है।Bhojpuri Singer Brajesh Singh Wife

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बृजेश सिंह की दुल्हन पूजा का परिवार इसी गांव में रहता है और पिता किसानी का काम करते हैं। बात बृजेश सिंह की दुल्हनिया रानी की पढ़ाई लिखाई की करें तो बता दे कि वह ग्रेजुएशन पास कर चुकी है। दोनों की शादी में इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए।

whatsapp channel

google news

 
Share on