पवन-खोसारी के बाद निरहुआ का होली गाना हुआ रिलीज, आपने धमाल मचा रहा ये देखा Video

Nirahua Holi Song 2023: होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में लोग अभी से होली की तैयारियों में जुट गए हैं। होली के रंगों से लेकर होली की पिचकारियों के साथ-साथ लोगों ने होली के गानों की लिस्ट बनाना भी शुरू कर दिया है, क्योंकि होली का त्यौहार बिना नाच गाने के अधूरा सा लगता है। ऐसे में यह बात तो सभी जानते हैं कि होली पर भोजपुरी गानों की धूम देश के हर कोने में सुनाई देती है। अगर आप भी अभी से होली की तैयारी कर रहे हैं और भोजपुरी गानों की लिस्ट ही बना रहे हैं, तो बता दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के होली गाना के बाद अब दिनेश लाल निरहुआ का नया होली गाना भी आ गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

Holi Song 2023

निरहुआ ने नीलम गिरी के साथ खेली जमकर होली

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का होली गाना कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक धमाल मचा रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ जमकर होली खेलते उन्हें छोड़ते और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। बता दे इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशल यू-टुब चैनल पर लांच किया गया है। इस गाने ने रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही व्यूज के आंकड़ों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लोगों के दिलों दिमाग पर अपनी जगह बना ली है।

whatsapp channel

google news

 

यह बात तो सभी जानते हैं कि होली के दौरान भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ताबड़तोड़ गाने रिलीज होते हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू से लेकर निरहुआ तक सभी के भोजपुरी गाने होली के मौके पर काफी धमाल मचाते हैं। यूपी-बिहार की होली बिना भोजपुरी गानों के अधूरी लगती है। ऐसे में खेसारी और पवन के बाद अब निरहुआ के इस नए गाने ने भी यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है, जिसमें वह नीलम गिरी के साथ होली के गाने ‘मालपुआ जइसन गाल’ पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

Holi Song 2023

दर्शक इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर से निरहुआ की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में जहां निरहुआ नीलम गिरी को अपने रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं नीलम उनसे भागती हुई और रंगों से बचती नजर आ रहे हैं। ऑल ओवर रोमांस और रंगों से भरपूर यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Share on