MMS लीक से लेकर आरोप के गंदे खेल तक, काफी विवादों में रहे ये भोजपुरी सितारे

बॉलीवुड (Bollywood) की तरह ही भोजपुरी जगत (Bhojpuri Cinema) के लिए भी साल 2021 (Year Ender) काफी विवादों भरा रहा। इस दौरान जहां एक ओर बेहद कम फिल्में बड़े पर्दे पर लांच हुई, तो वही भोजपुरी सिनेमा जगत में आपसी विवाद का दौर भी जोरों-शोरों पर रहा। साल 2021 अलविदा कह रहा है, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर इस साल कौन-कौन से बड़े सितारे सुर्खियों में रहे और किन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

त्रिशाकर मधु

भोजपुरी की मशहूर डांसर और अभिनेत्री के तौर पर अपना मुकाम खड़ा करने वाली त्रिशाकर मधु (Trishakar Madhu) इस साल खासा विवादों में रही। त्रिशाकर मधु का एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद उनका नाम लंबे समय तक चर्चाओं में रहा। इस दौरान उनका यह वीडियो उनके बॉयफ्रेंड के साथ बिताए गए उनके निजी पलों का था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन पर यह भी आरोप लगा कि- यह वीडियो उन्होंने खुद वायरल किया है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा। हल्की विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इस मामले पर खुद सामने आकर सफाई दे।

whatsapp channel

google news

 

प्रियंका पंडित

त्रिशाकर मधु के एमएमएस वायरल होने के बाद प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) का भी वीडियो वायरल हुआ। हालांकि प्रियंका पंडित का यह वायरल प्राइवेट वीडियो काफी पुराना था, जिसे कुछ सोशल मीडिया यूजर द्वारा ही त्रिशाकर मधु के एमएमएस के सामने आने के बाद वायरल किया गया था।

रवि किशन

भोजपुरी जगत के सबसे मशहूर अभिनेता के तौर पर जाने-जाने वाले भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) को इस साल लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल हाल ही में लोकसभा में उन्होंने कहा था कि- कोरोना वायरस फैलने के लिए केवल कुंभ मेले को जिम्मेदार न ठहराया जाए, जिसके बाद रवि किशन की लोगों ने जमकर आलोचना की थी। इसके साथ ही रवि किशन ने इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर भोजपुरी सिनेमा में अश्लील गाने गाने पर रोक लगाने की मांग की थी।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी की दुनिया में अपने अभिनय और अपनी गायकी का तड़का लगाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लिए भी ये साल मुश्किलों भरा रहा। इस साल उनके खिलाफ मुंबई में एक एफआईआर दर्ज हुई। अभिनेता के खिलाफ f.i.r. उनके गाने ‘चाची के बाची सपनवा में आती है’ को लेकर दर्ज कराई गई थी। खेसारी लाल यादव के खिलाफ सुरजीत सिंह नाम के एक शख्स ने यह एफआईआर दर्ज करवाई और उन पर औरतों के अपमान करने का आरोप लगाया।

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का झगड़ा

हाल फिलहाल के दिनों में पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का वार-प्रतिवार का खेल खासा सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से जुबानी जंग चल रही है। पवन और खेसारी दोनों ही एक के बाद एक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं दरअसल दोनों के बीच यह हंगामा एक इवेंट के दौरान शुरू हुआ था। उसके बाद दोनों ही कलाकारों ने इस मुद्दे को खींचते हुए सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छेड़ते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को दो भागों में बांट दिया है।

Share on