कुंवारी हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, Rani Chatterjee से लेकर Aamrapali Dubey तक का नाम शामिल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 जनवरी 2022, 3:54 अपराह्न

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की भी कई ऐसी अभिनेत्रियां है, जो 30 की उम्र का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब तक उन्होंने अपना मिस्टर परफेक्ट को नहीं चुना है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां (Bhojpuri Actress( सिर्फ एक्टिंग और हॉटनेस के अंदाज में की बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर नहीं देती, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल पर फैली हुई है। आज हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Unmarried Bhojpuri Actress) की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो अपने करियर को लेकर पूरी तरह से फोकस है और शादी करना फिलहाल उनके विश लिस्ट से बाहर है।

रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को क्वीन कहा जाता है। इंडस्ट्री में अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है और इनकी पापुलैरिटी एक सुपरस्टार जैसी है। रानी 32 साल की हो गई है और फिलहाल सिंगल है। हालांकि रानी चटर्जी के लव अफेयर्स की खबरें हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।

अनारा गुप्ता

अनारा गुप्ता (Anara Gupta) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अब तक उनका कोई भी रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा है। अनारा 35 साल की हो गई है और फिलहाल अपनी सिंगल लाइफ को ही इंजॉय कर रही हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपने आप में एक बड़ी पहचान है। एक्ट्रेस ने निरहुआ हिंदुस्तानी से अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। 34 साल की आम्रपाली दुबे का नाम कई बार भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के साथ जुड़ चुका है, हालांकि फिलहाल वह सिंगल है।

काजल राघवानी

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी है। 30 साल की काजल राघवानी ने बेहद कम समय में अपने अभिनय से लोगों के दिलों दिमाग पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। खुद काजल राघवानी का कहना है कि फिलहाल वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं और अभी उनका शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

मधु शर्मा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली मधु शर्मा (Madhu Sharma) अपने लुक स्टाइल और फैशन से लोगों को घायल करती हैं। मधु शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। 37 साल की मधु शर्मा अब तक कुंवारी है और उन्हें अब तक अपना मिस्टर परफेक्ट नहीं मिला है, जिसके साथ उन्हें लगे कि अपनी जिंदगी बिता सकती है।

About the Author :