दुबई के बीच पर जमकर थिरकती नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा, देखें वीडियो

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 25 नवम्बर 2021, 8:50 अपराह्न

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्वेता महारा अपने अभिनय के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह आये दिन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के बीच अपनी नई नई तस्वीरें और वीडिओज़ को शेयर करती रहती हैं। श्वेता जहां भी जाती हैं, वहां डांस करती नजर आती हैं। वही अभी हाल ही में वह दुबई गई थीं जहां की एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की है। श्वेता के फैंस के लिए ये वीडियो बेहद खास हैं क्योंकि इसमें एक्ट्रेस समुंदर किनारे डांस करती नजर आ रही हैं।

करीना कपूर के गाने पर श्वेता ने किया जमकर डांस :-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Mahara Gdd (@shweta_mahara_gdd_)

आपको बता दें कि अपने वीडियो में श्वेता ने फ़िल्म जब वी मेट के गाने ये इश्क़ हाय पर बेहद जबरदस्त डांस किया है और करीना कपूर की तरह ही एक्सप्रेशन भी दिया हैं। रिपोर्ट्स की माने तो श्वेता फिलहाल दुबई में अपने एक फ़िल्म की शूटिंग कर रही हैं और अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शॉर्ट वीडियो बनाती हैं।

जल्द ही आएंगी रितेश पांडे के साथ नजर :-

Shweta mhara

बात करें उनकी फिल्मों की तो श्वेता जल्द ही एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फ़िल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। यही नही वह जल्द ही भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे के साथ भी उनकी म्यूजिक एल्बम में नजर आएंगी। इसके अलावा आपको बतादें कि श्वेता इन दिनों खेसारी के साथ म्यूजिक एल्बम ‘पघ घुंघरू बांध’ को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि इस गाने के रिलीज के साथ ही इसे एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

About the Author :