भोजपुरी क्वीन Rani Chatterjee ने थामा कांग्रेस का हाथ? ‘लड़की हूं लड़ सकती हूँ’ के साथ जुड़ी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 जनवरी 2022, 12:46 अपराह्न

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) हमेशा अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन हाल फिलहाल भोजपुरी की हीरोइन (Bhojpuri Actress Rani Chatterjee) का नाम अलग ही वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल रानी चटर्जी ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसे लेकर जहां कुछ लोग खुश हैं तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल (Rani Chatterjee Troll) भी किया हैं। हालांकि इसके साथ ही खबरों का बाजार भी गर्म है, जिसमें यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रानी चटर्जी ने कांग्रेस (Rani Chatterjee Join Congress) का हाथ थाम लिया है।

प्रियंका संग रानी चटर्जी की तस्वीर पर बवाल

भोजपुरी एक्टरेस रानी चटर्जी हाल ही में प्रियंका गांधी के साथ नजर आई। दौरान उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं से जुड़ गई है। ऐसे में रानी ने जो तस्वीर शेयर की है वह इसी अभियान से जुड़ी है। इस तस्वीर में रानी चटर्जी, प्रियंका गांधी और मुंबई कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर के साथ नजर आ रही है।

इस पोस्ट को शेयर कर रानी ने लिखा- ‘एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूँ’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर’।

प्रियंका गांधी और सूरज सिंह ठाकुर के साथ रानी की यह तस्वीर जहां कुछ लोगों को पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस दौरान रानी को एक यूजर ने ट्रोल करते हुए उनके करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूजर ने लिखा- अब आप का करियर का भी द एंड हो गया है लगता है…? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- डूबती नैया में डुबकी लगाने के लिए तैयार हो गईं आप

रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकाराओं में से एक है। रानी चटर्जी को चाहने वालों की संख्या लाखों में है। रानी चटर्जी की हर फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर साबित होती है। अब तक के अपने भोजपुरी सिनेमा के सफर में रानी चटर्जी ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।