HBD Amrapali Dubey: 4 साल तक फिल्मों मे काम के लिए भटकी, आज 200 फिल्मे कर है भोजपुरी क्वीन

भोजपुरी सिनेमा जगत में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन (Bhojpuri Queen Amrapali Dubey) कहा जाता है। आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री की टॉप अदाकारों में से एक है। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया (Amrapali Dubey Instagram) पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग ढाई मिलियन से भी ज्यादा है। इंस्टाग्राम के जरिए अमरपाली दुबे अपने हर दिन को फैंस के साथ साझा करती हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों (Amrapali Dubey Movies) में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई है, लेकिन एक दौर वो भी था जब आम्रपाली को 4 साल तक लगातार काम नहीं मिला था।

आम्रपाली दुबे का सफर

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उषा दुबे और शैलेश दुबे के घर हुआ था। 35 साल (Amrapali Dubey Age) की आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती है। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है, लेकिन अब तक उन्हें उनका मिस्टर राइट नहीं मिला है।

whatsapp channel

google news

 

आम्रपाली दुबे का जन्म गोरखपुर में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश मुंबई (Amrapali Dubey Family) में हुई। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। इस दौरान उन्होंने टीवी के कई शोज में काम किया। तेरे पलकों की छांव में, सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन और फियर फाइल्स जैसे कई फेमस टीवी शोज में आम्रपाली दुबे काम कर चुके हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री में इतना नाम कमाने के बाद आम्रपाली दुबे की जिंदगी में एक दौर वह आया जब उन्हें साल 2010 से 2014 तक कोई काम नहीं मिला।

2014 बना करियर का टर्निंग प्वाइंट

4 साल के लंबे ब्रेक के बाद साल 2014 आम्रपाली की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके साथ शुरू हुआ उनका करियर लगातार बुलंदियों को छूता और आम्रपाली ने फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। साल 2014 में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के अपोजिट उनकी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में काम किया।

निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey And Nirahua) की भोजपुरी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म हिट साबित हुई और आम्रपाली दुबे के करियर की गाड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में दौड़ने लगी। इसके बाद आम्रपाली ने लगातार कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

पटना से पाकिस्तान, राजा बाबू, दूध का कर्ज़, आशिक आवारा, जिगरवाला, निरहुआ चलल लंदन, शेर सिंह, रोमियो, राजा, सत्या, बॉर्डर आम्रपाली दुबे की टॉप फिल्में हैं।

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होते हैं। खास बात ये हैं कि आम्रपाली का क्यूट, बोल्ड और देसी… सभी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं।

Share on