Akshara Singh ने धोखा देने पर Pawan Singh को कहा कुछ ऐसा जिसे सुन सब रह जायेंगे सन्न

भोजपुरी जगत (Bhojpuri Film) में आरा का आवारा नाम से फेमस पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ विवादों में घिरे हुए हैं। दोनों ही कलाकार सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। ऐसे में अब इनकी जुबानी जंग में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी शामिल हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह के सुपरस्टार वाले बयान पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि- वह उन्हें सुपरस्टार नहीं मानती। स्टारडम को लेकर एक्ट्रेस ने पवन सिंह को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि असली स्टार वह होता है, जिसकी फिल्में देखने दर्शक सिनेमाघरों में आते हो। ऐसे ही कहा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव के कंधे पर बंदूक रख अक्षरा सिंह ने पवन सिंह का पर अपनी भड़ास निकाली है।

पवन सिंह पर भड़की अक्षरा सिंह

हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू (Akshara Singh Interview) के दौरान बड़ा बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा कि- स्टेज पर खड़े होकर खुद को सबसे बड़ा स्टार कहने से कोई स्टार नहीं बन जाता। किसी भी कलाकार को जनता स्टार बनाती है। हूं…हूं… करके अगर कोई स्टार बन जाता तो हर कोई स्टार होता। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा (Bhojpuri Actress Akshara Singh) का गुस्सा यहीं नहीं रुका। आगे उन्होंने कहा कि- अगर आप सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब होते हैं, तो आप असली स्टार है। अगर आप की फिल्मों को लेकर दर्शक उत्साहित रहते हैं और टिकट खरीदना चाहते हैं, तो आप स्टार हैं। हम सब जानते हैं कि भोजपुरी सिनेमा में किन-किन कलाकारों की फिल्में दर्शक देखना चाहते हैं।

whatsapp channel

google news

 

अक्षरा ने दी सलाह

इसके बाद अक्षरा सिंह ने भोजपुरी कलाकारों (Bhojpuri film Industry) को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि आजकल कई नए कलाकार इंडस्ट्री में आ रहे हैं। वह यूट्यूब पर कुछ व्यूज मिल जाने के बाद खुद को स्टार मानने लगते हैं। ऐसे लोगों से बस इतना कहना चाहूंगी कि- चंद व्यूज पाकर अाप स्टार नहीं बन जाते। आजकल तो कोई भी व्यूज ला सकता है। असली स्टार तो दर्शकों को सिनेमा घर में लेकर आते हैं। वरना स्टार होने का दम भरना बंद कीजिए।

नहीं रूक रहा अक्षरा का गुस्सा

ये पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर इस तरह हमला किया हो। दोनों के बीच ब्रेकअप (Akshara Singh And Pawan Singh Breakup) होने के बाद से ये घमासान जारी है। पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद से लगातार दोनों के बीच वाद-विवाद चल रहा है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह पर गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया था। अक्षरा और पवन सिंह के बीच धोखे को लेकर शुरू हुआ यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

Share on