शादीशुदा Ritesh Pandey ने फिर रचाई शादी? वीडियो शेयर कर बोले- ‘ले आए दोस्तों’ लंदन वाली मेम!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 जनवरी 2022, 12:32 अपराह्न

रितेश पांडे (Ritesh pandey) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film industry) में एक जाना माना नाम है। बतौर सिंगर और एक्टर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल उनका एक नया वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं लवंडिया लंदन से लाएंगे (lawandiya london se layenge) । यह गाना रिलीज के साथ ही मिलयन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। साथ ही इस गाने पर काफी रिल्स वीडियो भी वायरल (Ritesh Pandey Viral Video) हो रहे हैं। ऐसे में अब शादीशुदा रितेश का विदेशी लड़की के साथ नाचते हुए एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो को उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने बेहद ही मजेदार कैप्शन लिखा, जिसके बाद लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Ritesh pandey
Image Credit- Social Media

वायरल हुआ रितेश का वीडियो

रितेश पांडे ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ले आए दोस्तों… उनके इस कैप्शन से साफ जाहिर है कि उन्हें लंदन वाली लौंडिया मिल गई है। ऐसे में अब एक नया ही धमाका होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं उनके इस पोस्ट के बाद उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रही हैं।

Ritesh pandey
Image Credit- Social Media

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

रितेश पांडे ने विदेशी लड़की के साथ ब्याह रचाते हुए वरमाला का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे देखने के बाद लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। वीडियो में रितेश पांडे विदेशी मॉडल अरीना को वरमाला पहना रहे हैं और इसके बाद अरीना भी उन्हें वरमाला पहनाती हुई नजर आ रही है। दोनों दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर में मजेदार कैप्शन से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritesh Pandey (@ritesh_pandey_official)

रितेश पांडे के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब तक सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वही कमेंट में जहां कुछ लोगों ने बधाई संदेश दे रहे हैं, तो वही एक शख्स ने लिखा- लेकर आया बाबा जल्दी। वीडियो में विदेशी मॉडल अरीना दुल्हन के गेटअप में बेहद खूबसूरत लग रही है। वही दोनों को देखकर कुछ फैंस ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही दोनों नई वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

About the Author :