HBD Pawan Singh: बेहद ग्लैमरस है की दूसरी पत्नी, Ex गर्लफ्रेंड्स को भी देती हैं मात, देखें खास तस्वीरें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में आरा का आवारा (Aara Ka Awara) नाम से मशहूर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अब तक उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई धुआंधार फिल्मों में काम किया। सुपरहिट गाने भी दिए हैं। पवन सिंह ने अब तक दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह (Pawan Singh First Wife Neelam Singh) है, जिन्होंने साल 2015 में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद एक्टर ने दूसरी शादी ज्योति सिंह (Pawan Singh And Jyoti Singh Marriage Photos) से साल 2018 में की।

जब पवन सिंह ने की चुपके से शादी

उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली ज्योति से पवन ने 5 मार्च 2018 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने 6 मार्च यानी कोर्ट मैरिज के ठीक अगले दिन हिंदी रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर उन्हें अपनी धर्मपत्नी के तौर पर स्वीकार किया। पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी पारिवारिक संबंध के चलते हुई थी।

whatsapp channel

google news

 

कौन हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी?

जब ज्योति सिंह ने पवन सिंह से शादी की उस समय वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। पवन सिंह के ससुर बलिया के दबंग के तौर पर पहचाने जाते हैं और उनके चाचा लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम है, जिन्हें बच्चा-बच्चा पहचानता है। पवन सिंह ने महज 11 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। हालांकि असल पहचान उन्हें अपनी गाने लॉलीपॉप लागे लू (Lalipop Lage Lu) से मिली।

Pawan Singh And Jyoti Singh

पवन सिंह का गाना लॉलीपॉप लागे लू वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हुआ था। इस गाने ने विदेशों में भी अपनी धाक जमाई थी। इस दौरान एक्टर ने सानिया मिर्जा के नथुनिया पर भी गाना गाया, जिसके बाद वह खबरों में आ गए। वहीं सानिया मिर्जा ने इस गाने को लेकर शिकायत की तो उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

Pawan And Jyoti Singh

इन गानों के बाद मिली प्रसिद्धि पवन सिंह के करियर को हमेशा ऊपर ही ले जाती रही। इसके बाद पवन सिंह जो भी गाना गाते हैं वह सुपर हिट हो जाता। आज पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता के तौर पर गिने जाते हैं।

Share on