अस्पताल में भर्ती हुआ भारती सिंह का बेटा, दर्द में देख बोलीं कॉमेडियन- कभी माफ नहीं करूंगी, जानें वजह

Bharti Singh Son Gola Cryng after Vaccinated: कॉमेडी की दुनिया की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह इन दिनों कॉमेडी की दुनिया से परे अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा बिजी हैं, जिसकी झलक वह अपने फैंस के साथ अपने ब्लॉग के जरिए साझा करती हैं। भारती सिंह को कॉमेडी की दुनिया की क्वींस यूं ही नहीं कहा जाता, इसका अंदाजा आप उनके ब्लॉग के जरिए भी लगा सकते हैं। जहां वह हर दिन काफी मजेदार वीडियो शेयर करती है। अपने ब्लॉक के ज़रिए भारती सिंह फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती है।

Bharti Singh Son

हाल ही में भारती सिंह ने अपना एक नया ब्लॉग वीडियो शेयर किया है। हालांकि इस बार इसमें वह कॉमेडी करने के बजाए रोती नजर आ रही है। अपनी इस ब्लॉग वीडियो में भारती सिंह बेहद इमोशनल हो गई है। भारती सिंह ने बताया कि वह इसलिए रो रही है, क्योंकि उनका बेटा रो रहा है। अब जब बेटा रोता है, तो उनकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं।

बेटे को लगा इंजेक्शन तो रोने लगी भारती सिंह

भारती सिंह ने बताया कि उनका बेटा 1 साल का हो गया है और 1 साल का होने पर उसे हाल ही में इंजेक्शन लगे हैं। यह मोमेंट उनके लिए बेहद इमोशनल कर देने वाला था। भारती सिंह ने बताया कि वह नैनी के साथ बेटे गोला को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने गोला के दोनों पैरों पर इंजेक्शन लगा दिए। इस दौरान वह काफी रोया काफी चिल्लाया।

whatsapp channel

google news

 

अपने इस ब्लॉग में भारती सिंह ने आगे बताया कि इस दौरान उनके साथ उनके पति हर्ष मौजूद नहीं थे। वह शो शूट में बिजी थे। भारती ने कहा कि जब उनके बेटे को इंजेक्शन लग रहे थे तब वह रो रहा था, इसलिए वह भी रोने लगी। भारती ने कहा कि उस वक्त मैंने वीडियो बनाना बंद कर दिया… मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगी। एक मां को बहुत दर्द होता है जब वह अपने बच्चे को दर्द में देखती है।

Bharti Singh Son

भारती ने आगे कहा- मैं बहुत रोई… गोला बहुत रोया… मां के दिल जैसे दुनिया में कोई दिल नहीं…। गोला इंजेक्शन के कुछ देर बाद नार्मल हो गया। ऐसे में भारती ने एक बार फिर इस वीडियो के अंत में अपने बेटे गोला की क्यूट हरकतें भी दिखाई।

Share on