मम्मी भारती सिंह पर ही गया है उनका ‘गोला’ लक्ष्य, अभी से करने लगा है मजेदार कॉमेडी, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 अगस्त 2022, 5:39 अपराह्न

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Bharti Singh And Harsh Limbachia) ने लंबे इंतजार के बाद फाइनली अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। अपनी पहली ही झलक के साथ भारती और हर्ष लिंबाचिया का बेटा (Bharti Singh Son Lakshya) बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष्य का एक वीडियो (Bharti Singh Son Lakshya Video) भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Bharti Singh Son Lakshya

कॉमेडी क्वीन के लाडले की क्यूट कॉमेडी ने जीता दिल

भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया है। भारती ने अपनी लाडले का नाम लक्ष्य रखा है। हालांकि प्यार से भारती और हर्ष दोनों उसे गोला बुलाते हैं। भारती सिंह का बेटा 3 महीने का हो गया है। कॉमेडियन भारती इन दिनों अक्सर अपने बेटे के साथ वीडियों और तस्वीरे शेयर करती है। वहीं नन्हे लक्ष्य अपने क्यूट अंदाज से हर दिन सोशल मीडिया पर पॉपुलैरििटी बटौर रहे हैं। हाल ही में भारती ने लक्ष्य का एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस कहने लगे- यह तो मम्मी की तरह बड़ा कॉमेडियन बनेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bharsh addict (Swopnil) (@bharti.__haarsh__bhaarsh)

भारती सिंह ने इस वीडियो को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे के साथ क्यूट अंदाज में कॉमेडी करती नजर आ रही है और नन्हे गोला भी मम्मी का पूरा साथ निभाते दिख रहे हैं। भारती के बेटे लक्ष्य ने इस वीडियों में अपने क्यूट अंदाज से अपने फैंस का दिल जीत लिया है।

Bharti Singh Son Lakshya

सोशल मीडिया पर भारती के बेटे लक्ष्य का वायरल होता यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग नन्हे लक्ष्य के एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में भारती अपने बेटे से कहती हैं- क्या बोल रहे हो बेटा… ना आप रो रहे हो… ना हंस रहे हो… आखिर चाहते क्या हो…? जिसके जवाब में लक्ष्य बेहद क्यूट अंदाज में अपने अलग-अलग एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।