भारती सिंह ने पहले सिख समुदाय के साथ पार की सारी हदें! अब वीडियो में हाथ जोड़कर मांग रही माफी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 मई 2022, 9:39 पूर्वाह्न

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन दिनों एक नए विवाद में फंसती जा रही है, जिसे लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर माफी (Bharti Singh Apology) मांगी है। भारती सिंह ने दाढ़ी और मूंछ को लेकर कॉमेडी की थी, जो अब उन्हें भारी पड़ती नजर आ रही है। इसके चलते सोशल मीडिया (Bharti Singh Controversial Comedy) पर भारती को काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ रही है। वहीं भारती सिंह ने अब एक वीडियो जारी कर इस मामले पर सिख समुदाय से हाथ जोड़कर माफी मांगी (Bharti Singh Apology Video Viral) है।

Bharti Singh Apology

हाथ जोड़कर भारती सिंह ने सिख समुदाय से मांगी माफी

भारती सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह जैस्मीन भसीन से बात करती नजर आ रही है। वीडियो में भारती मजाक-मजाक में दाढ़ी मूछ को लेकर काफी कुछ कह देती है। इस दौरान भारती कहती है- दूध पीने के बाद अगर दाढ़ी को मुंह में डालो तो सेवई का टेस्ट आता है। भारती में यह भी कहा कि उनकी कई सहेलियां है, जो शादी के बाद दाढ़ी में जुए निकालने में बिजी है। ऐसे में भारती सिंह का यह दाढ़ी और बालों को लेकर किया गया मजाक सिख समुदाय को पसंद नहीं आया और इसके चलते भारती सिंह को ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

मामले को बढ़ता देख अब भारती सिंह ने इस वीडियो को लेकर माफी मांगी है। भारती सिंह ने अपने वीडियो को जारी कर कहा है कि बीते 2 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह मुझे भी आया है और मैसेज भी किया गया है, कि मैंने दाढ़ी और मूंछ का मजाक उड़ाया है। मैं पिछले 2 दिनों से वीडियो देख रही हूं। मैं रिक्वेस्ट करूंगी की आप लोग भी वह वीडियो देखें… मैंने किसी धर्म या कास्ट के बारे में कुछ नहीं बोला है… कि इस धर्म के लोग दाढ़ी रखते हैं… मैंने नहीं कहा कि पंजाबी लोग दाढ़ी रखते हैं या फिर दाढ़ी मूछ रखने से कोई परेशानी है।

Bharti Singh Apology

किसी धर्म को ठेस पहुचाया नहीं चाहती- भारती सिंह

इतना ही नहीं इस वीडियो में आगे भारती सिंह ने यह भी कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ कॉमेडी कर रही थी कि आजकल लोग दाढ़ी मूछ रखते हैं, लेकिन अगर मेरी इन बातों से किसी जाति धर्म के लोगों को ठेस पहुंची है तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं और अमृतसर में मेरा जन्म हुआ है। मैं पंजाब का मान पूरा रखूंगी और मुझे पंजाबी होने पर गर्व है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा- मैं कॉमेडी करती हूं, लोगों को खुश करने के लिए ना की किसी का दिल दुखाने के लिए… अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट हुआ हो तो माफ कर देना अपनी बहन समझकर…

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।