नहीं रहे ‘भाबी जी घर पर हैं’ के मलखान, शूट पर जाने से पहले अचानक तोड़ा दम!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 जुलाई 2022, 6:40 अपराह्न

  1. भाभी जी घर पर है (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान (Deepesh Bhan) का अचानक निधन (Deepesh Bhan Death) हो गया है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इंडस्ट्री में एक बार फिर से मातम पसर गया है। 41 साल (Deepesh Bhan Age) के दीपेश की अचानक मौत की खबर से दूसरे कलाकार के साथ-साथ शो के क्रू मेंबर्स भी सदमे में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह वह क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक से बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

41 साल के दीपेश भान का निधन

दीपेश भान 41 साल के थे और पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। उनके अचानक निधन की खबर ने उनके साथ काम करने वाले दूसरे स्टार्स को हैरान कर दिया है। सीरियल में मोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहिताश गौड़ का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने कहा आज हमारा शूट थोड़ा लेट था, तो मुझे लगा कि अपने जिम के बाद सीधा क्रिकेट खेलने चले गए थे। उनका यह फिटनेस रूटीन था, लेकिन खेलने के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गए और तभी बेहोश हो गए। यह खबर सभी के लिए एक बड़ा झटका है।

रोहिताश का कहना है कि दीपेश अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते थे। वह एक फिटनेस फ्रीक थे। ऐसे में उनके साथ हुआ यह हादसा समझ से परे है। पूरी टीम फिलहाल सदमे में है। दीपेश अपने निधन के बाद अपने पीछे अपनी पत्नी और अपने बेटे को अकेला छोड़ गए है।

कौन है दीपेश भान

दीपेश भान ने मलखान के किरदार से हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। भाभी जी घर पर हैं सीरियल के अलावा वह कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला और f.i.r. समेत कई दूसरे सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। दीपेश ने दिल्ली से ही पढ़ाई की थी और साल 2005 में मुंबई आए थे। साल 2019 में उन्होंने शादी की और साल 2021 में पहली बार एक बच्चे के पिता बने।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।