क्यों कंवारी है ‘अंगूरी भाभी’? छप गए थे कार्ड और शुरु हो गया था जश्न, फिर क्यों नहीं पहुंची मंडप

Angoori Bhabhi Fame Shilpa Shinde: भाभी जी घर पर है… सीरियल से हर घर में अंगूरी भाभी के तौर पर अपनी पहचान खड़ी करने वाली शिल्पा शिंदे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हालांकि यह बात अलग है कि शिल्पा शिंदे इससे पहले भी कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी है। सब टीवी के पॉपुलर शो मैडम सर में भी उन्होंने लेडी इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह चिड़ियाघर, झलक दिखलाजा 10 और बिग बॉस में भी अपने जलवे बिखेर चुकी है। क्या आप जानते हैं अभिनय की दुनिया में इतने ऊंचे मुकाम को छूने वाली शिल्पा शिंदे एक दौर में डिप्रेशन से भी गुजर चुकी है, जिसका असर उनकी जिंदगी में आज भी नजर आता है और यही वजह है कि 45 साल की उम्र में भी वह कुंवारी है।

Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे ने क्यों नहीं की शादी

अंगूरी भाभी फेम शिल्पा शिंदे 45 साल की हो गई है, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि यह बात नहीं है कि उनकी जिंदगी में उनके स्पेशल वन की एंट्री नहीं हुई। एक दौर में शिल्पा शिंदे का नाम पॉपुलर एक्टर रहे रोमित राज के साथ जुड़ा था। दोनों के लव अफेयर की चर्चा ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। इतना ही नहीं बात शादी तक भी पहुंच गई थी, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। इंगेजमेंट करने के बाद जब शादी के कार्ड छापने लगे, तो अचानक यह शादी टूट गई। हालांकि इस शादी के टूटने की वजह का खुलासा कभी नहीं हुआ।

Shilpa Shinde And Romit Raj

क्यों टूटी थी शिल्पा शिंदे की शादी?

शिल्पा शिंदे और रोहित राज ने सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों ही परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो गई थी। बात इस हद तक पहुंच गई थी कि शादी के कार्ड भी छप गए थे। शादी की तैयारियों के बीच यह खबर भी सामने आई थी कि शिल्पा शिंदे और रोमित राज की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ होगी, लेकिन आखिरी मौके पर अचानक शिल्पा शिंदे की शादी के टूटने की खबर आई, जिसने न सिर्फ उनके फैंस को निराश किया, बल्कि शिल्पा शिंदे को भी तोड़ कर रख दिया।

Shilpa Shinde

मां ने किया था शादी टूटने की वजह का खुलासा

एक बार शिल्पा शिल्पा की मां ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि आखिर क्यों उनकी बेटी और रोमित राज ने आखिरी वक्त पर शादी तोड़ दी थी। शिल्पा शिंदे की मां ने कहा था रोमित ने शिल्पा को प्रपोज किया था और मेरी बेटी ने उनके इस प्रपोजल को स्वीकार भी किया था। दोनों की सगाई हो गई थी और शादी की तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी सोच नहीं मिलती। दोनों की राय बहुत अलग है। दोनों के परिवार भी बहुत अलग है।

उन्होंने आगे कहा- एक लोंग टाइम रिलेशन के लिए आप इन चीजों के साथ समझौता नहीं कर सकते है। यह सब सोचकर मेरी बेटी नहीं शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। उनका मानना था कि बात तलाक तक जाए, इससे अच्छा होगा कि रिश्ते को ही खत्म कर दिया जाए।

Shilpa Shinde

मायका से हुई थी प्यार की शुरुआत

बता दे शिल्पा शिंदे और रोमित राज एक साथ मायका टीवी सीरियल में साल 2007 में नजर आ चुके हैं। टीवी सीरियल में नज़र आने के बाद ही दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया था और बाद में शादी का फैसला भी किया, लेकिन आखरी मौके पर यह शादी टूट गई।

Kavita Tiwari