बप्पी लहरी के परिवार का है संगीत से गहरा नाता, बेटा म्यूजिक डायरेक्टर तो पोता है रॉकस्टार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉकस्टार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। बप्पी लहरी के निधन (Bappi Lahiri Dies) से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद कर रहे हैं। बॉलीवुड संगीत की दुनिया में बप्पी लहरी (Bappi Lahiri Song) का नाम हमेशा बुलंदियों पर रहा है। ऐसे में बप्पी लहरी के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है।

Bappi Lahiri Family

बप्पी दा का हर गाना है सुपरहिट

70 से 80 के दशक में बप्पी लहरी ने कई आईकॉनिक गाने (Bappi Lahiri Famous Song) गाए। उनके गानों की धुन आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है। बप्पी लहरी का मिथुन दा पर फिल्माया गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी क्लब में, शादियों में धूम मचाता है। नई पीढ़ी के लोग भी बप्पी दा के गानों के दीवाने हैं।

Bappi Lahiri Family

whatsapp channel

google news

 

संगीत घराने से हैं बप्पी लहरी का नाता

बप्पी दा को संगीत विरासत में मिला था। उनकी माता बांसुरी लहरी एक संगीतकार थी। उनके पिता अपरेश लहरी भी फेमस बंगाली सिंगर थे। संगीत घराने से ताल्लुक था तो बचपन से ही बप्पी दा की रूचि संगीत की दुनिया में हो गई। 3 साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया। बप्पी लहरी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

Bappi lahiri and Kishor Kumar

बप्पी दा का बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्लेबैक सिंगर किशोर दा से गहरा नाता था। किशोर कुमार बप्पी लहरी (Kishore Kumar And Bappi Lahiri) के मामा थे। बप्पी दा को म्यूजिक इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करने और पैर जमाने में किशोर कुमार ने मदद की थी।

Bappi lahiri Wife

बेटे से नाती तक सब है स्टार

साल 1977 में बप्पी लहरी ने चित्रानी से शादी (Bappi Lahiri Wife) की। बप्पी लहरी और चितरानी के दो बच्चे है। बप्पी लहरी के बच्चे भी  संगीत की दुनिया से खासा लगाव रखते हैं। बप्पी लहरी का बेटा (Bappi Lahiri Son Bappa Lahiri) बप्पा लहरी एक फेमस म्यूजिक डायरेक्टर है। बप्पी लहरी की बेटी रीमा भी म्यूजिशियन है, तो वही बप्पी लहरी का नाती भी अपने नाना के कदमों पर चल रहा है।

Bappi lahiri Grand Son

बप्पी लहरी का नाती स्वास्तिक बंसल एक स्टार रैपर है। महज 12 साल की उम्र में वो एक रॉक स्टार बन गया है। बप्पी लहरी के नाती (Bappi Lahiri Grandson Swastik Bansal) स्वास्तिक बंसल को लोग Rego B के नाम से जानते हैं। वह इसी नाम से दुनिया भर में फेमस है।

Bappi Lehari Grand Son

बता दे हाल ही में बप्पी लहरी के नाती का रैप सॉन्ग बच्चा पार्टी रिलीज हुआ था, जिस पर लोगों ने पसंद करते हुए बेशुमार प्यार लुटाया था। उनका यह गाना मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर गया था

Share on