Balika Vadhu Fame Neha Marda Become Mother: कलर्स सीरियल ‘बालिका वधू’ से हर घर में ‘गहना’ के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली नेहा मर्दा फाइनली मां बन गई हैं। शादी के 11 साल बाद एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। परिवार में आई इस खुशखबरी को खुद नेहा मर्दा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी बेटी एक प्रीमेच्योर बेबी है, जिसके चलते उसे हॉस्पिटल में रखा गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है।
मां बनी नेहा मर्दा
नेहा मर्दा की निजी जिंदगी में 11 साल बाद यह बड़ी खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही उस खुशखबरी को साझा किया था कि वह प्रेग्नेंट है। प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने अपने बेबी बंप फोटोशूट की कई तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिनमें वह अपने पति के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई थी। वहीं अब एक्ट्रेस मां बन गई है, लेकिन उनका बेबी प्रीमेच्योर है इसलिए उसे अभी हॉस्पिटल में रखा गया है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस से उनके बेबी के लिए दुआ मांगने की अपील की है।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेहा मर्दा बीते 1 हफ्ते से कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थी, जहां उन्होंने अपने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया। फिलहाल एक्ट्रेस ठीक है लेकिन उनकी बेटी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। नेहा मर्दा ने बताया कि प्रेगनेंसी के बाद से ही उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी। पांचवे महीने में समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। ऐसे में उन्हें अंदाजा लग गया था, कि प्रेगनेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशन होने वाली है। उन्होंने अपना और अपने बेबी का खास तौर पर ख्याल रखा। अब वह पूरी तरह से ठीक है और डॉक्टर से उनकी बेबी का भी खास खयाल रख रहे हैं।
11 साल बाद मां बनी है नेहा मर्दा
बता दे नेहा मर्दा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। अपनी शादी के लिए 11 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी है। वही बात एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे कि बालिका वधू सीरियल से एक्ट्रेस ने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। वही हाल फिलहाल कुछ नए शो के साथ नेहा मर्दा ने इंडस्ट्री में वापसी कर रही थी, लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने कुछ समय के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था।