अपनी माँ से सुंदर दिखती है ‘भाग्यश्री’ की बेटी अवंतिका; इस फिल्म से करने जा रही डेब्यू

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 14 नवम्बर 2021, 11:25 पूर्वाह्न

सलमान खान की पहली एक्ट्रेस भाग्यश्री इन दिनों प्रभास की आने वाली फिल्म “राधेश्याम” को लेकर खूब चर्चा में है । भाग्यश्री इस फिल्म में प्रभास की मां की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा एक और फिल्म “छत्रपति”, में भी वह अभिनय कर रही हैं । आपको बता दें कि भाग्यश्री ‘छत्रपति’ के हिंदी रीमेक में अभिनय करेंगी और अब भाग्यश्री के साथ-साथ उनकी बेटी अवंतिका दशानी भी पर्दे पर आने वाली है। जी हां, भाग्यश्री की बेटी अवंतिका को तेलुगू इंडस्ट्री में लांच किया जा रहा है ।

भाई-बहन दोनों करने जा रहे हैं डेब्यू

avantika-with-bhagyashree
avantika-with-bhagyashree

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल ही में कई सुपर स्टार किड्स लांच हुए हैं । इन स्टार किड्स में एक नाम भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी का भी है। अभिमन्यु दशानी मीनाक्षी सुंदरेश्वर की फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है और अब उनकी बहन भी पर्दे पर अपनी कलाकारी का सिक्का दिखाने वाली है। अवंतिका दशानी को लेकर पहले से ही लोग यह कयास लगा रहे थे कि वह अपनी मां की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं ।

अपनी माँ से सुंदर दिखती है 'भाग्यश्री' की बेटी अवंतिका

आपको बता दें कि हाल ही में अवंतिका का बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रहा । लोगों ने उनके फोटो शूट को काफी सराहा भी है और अब वह तेलुगु फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं । खबरों की मानें तो भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दशानी को तेलुगु फिल्म में लांच करने की घोषणा हाल ही में की गई है ।

तस्वीर के दीवाने हैं लोग

avantika-with-bhagyashree

आपको बता दें कि अवंतिका तेलुगू इंडस्ट्री के मशहूर प्रड्यूसर और एक्टर बेल्लमकोंडा गणेश बाबू की फिल्म में अभिनय करने जा रही है और फिल्म के प्रड्यूसर सतीश वेगनेसा है।

अपनी माँ से सुंदर दिखती है 'भाग्यश्री' की बेटी अवंतिका

आपको बता दें कि अवंतिका आये दिन इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती है जिसके लोग पहले से ही दीवाने हो चुके हैं। अब देखना यह है कि क्या अवंतिका अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।

About the Author :