50 करोड़ के अपार्टमेंट से लेकर Audi तक, अथिया शेट्टी-केएल राहुल को मिले ये बेशकीमती गिफ्ट

KL Rahul And Athiya Shetty Wedding Gift: केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी के साथ ही एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत का रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। दोनों सात फेरे के बंधन में बंध अपने नए जीवन के सफर पर चल पड़े हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान उन्हें शादी में काफी महंगे और बेशकीमती तौहफे भी मिले। इन तौहफों की लिस्ट में किसी ने उन्हें 50 करोड़ का घर तोहफे में दिया, तो किसी ने ऑडी कार… कुछ तोहफे तो ऐसे थे जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी को शादी में कौन-कौन से बेशकीमती तोहफे मिलें।

सुनील शेट्टी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के लग्जरी और आलीशान फार्महाउस से पूरी हुई। शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर इस समय काफी तहलका मचा रही हैं, जिसमें केएल राहुल और आथिया बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी और अपने दामाद को शादी में सुपर लग्जरी अपार्टमेंट तोहफे में दिया है। बता दें इस घर की कीमत 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

whatsapp channel

google news

 

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने दोस्त के एल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को शादी में 2.17 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी है।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग भाईजान यानी सलमान खान हमेशा से इंडस्ट्री में सबसे महंगे तोहफे देने को लेकर जाने जाते हैं। सलमान खान ने आथिया शेट्टी को शादी में ऑडी कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 1.64 करोड़ रुपए है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने केएल राहुल और आख्या शेट्टी की शादी में लाखों का तोहफा दिया है बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने केएल राहुल को शादी में 80 लाख रुपया की बाइक गिफ्ट की है।

अर्जुन कपूर

अथिया शेट्टी और अर्जुन कपूर बेहद अच्छे और करीबी दोस्त हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने अपनी दोस्त को शादी में 1.5 करोड़ रुपए का डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है।

 

जैकी श्रॉफ

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की दोस्ती के चर्चे इंडस्ट्री में कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं ऐसे में यह जानकर आपको हैरानी नहीं होगी कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में जैकी श्रॉफ ने 30 लाख रुपए की एक खूबसूरत घड़ी तोहफे में दी है।

Share on