Asha Bhosle ki poti Zanai Bhosle: आशा भोसले को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आशा दीदी के नाम से जाना जाता है। आशा भोंसले ने अपने मधुर संगीत से बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ऐसे गाने दिए हैं, जो कई दशकों तक उनकी आवाज को लोगों के जहन में जिंदा रखेंगे। आशा भोसले की सुरीली आवाज ही उनकी असली पहचान है। ऐसे में संगीत से सिर्फ आशा भोसले और उनके भाई-बहनों का ही नाता नहीं रहा, बल्कि उनकी आने वाली तीसरी पीढ़ी भी संगीत की दुनिया से जुड़ी हुई है। ऐसे में आइए आज हम आपको आशा भोसले की पोती जैनई भोसले के बारे में बताते हैं, जो अपनी दादी की तरह ही संगीत की दुनिया से जुड़ी हुई है।

संगीत लेजेंट आशा भोंसले की पोती है जैनई भोसले
आशा भोंसले की पोती जैनई का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब मालदीप में पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियंक शर्मा की शादी में श्रद्धा और जैनई एक साथ नजर आए। बता दे श्रद्धा कपूर की मां आशा भोसले की भतीजी है। इस लिहाज से श्रद्धा भी आशा भोसले की नातिन लगती है और जैनई भोसले श्रद्धा कपूर की कजिन सिस्टर है।

जैनई भोंसले ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपनी दादी आशा भोसले की तरह ही बनना चाहती हैं। जैनई ने लॉकडाउन के दौरान अपना एक यूट्यूब चैनल भी खोला है, जिस पर आज हजारों की तादाद में सब्सक्राइबर्स है। जैनई भोसले का अपनी दादी की तरह ही सुरों से गहरा नाता है।

कौन है जैनई भोसले के माता-पिता
बता दे आशा भोसले के सबसे छोटे बेटे का नाम आनंद भोसले है। जैनई भोसले आनंद भोसले की ही बेटी है। जैनई अपनी दादी की तरह ही सिंगर बनना चाहती हैं। जनई ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत इंडिया में ट्रांसजेंडर बैंड के साथ मिलकर की थी।

जैनई भोसले एक अच्छी सिंगर होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश और खूबसूरत भी है। जैनई की खूबसूरती का अंदाजा आप उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट को देख कर ही सकते हैं, जहां वह हर दिन को फैंस के साथ साझा करती है। बता दे कि जैनई भोंसले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम 49.1K फॉलोअर्स है।


















