आर्यन खान ड्रग्स केस: आर्यन खान,अनन्या पांडे के अलावे ये स्टार किड्स भी आ सकते हैं NCB के घेरे मे

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 अक्टूबर 2021, 2:33 अपराह्न

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने हिरासत में ले लिया गया था। पिछले 15 दिनों से वे आर्थर रोड जेल में बंद हैं। तमाम कोशिशों के बाद आर्यन को जमानत नहीं मिल सका है। इस केस में एनसीबी ने अपनी जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इस केस में एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे हैं और अब एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे शक के घेरे में आ गईं हैं। गुरुवार के दिन एनसीबी की टीम अनन्या पांडे के घर पहुंचीं और पूछताछ के लिए उन्हें समन भी भेजा।

ये स्टार किड होंगे अगला निशाना

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1451141510251089935?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1451141510251089935%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-aryan-khan-drugs-case-krk-claims-now-ncb-will-call-shanaya-kapoor-next-called-ananya-pandey-stupid-22138152.html

शुक्रवार को अनन्या को एनसीबी के सामने पेश होना है। इसी बीच बॉलीवुड के खिलाफ ज़हर उगलने के लिए मशहूर कमाल राशिद खान (केआरके) ने जो खुलासे किए हैं, उससे सभी के होश उड़े हुए हैं। केआरके ने कहा कि, ‘अनन्या पांडे इस दुनिया की सबसे बड़ी बेवकूफ होगी अगर 20 दिन में उसने सारे सबूत मिटा ना दिए हो तो’। केआरके ने यह भी कहा कि, ‘ये सारी जांच सिर्फ शाह रुख खान को परेशान करने का जरिया है क्योंकि वो सरकार की बात नहीं मानते हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय एजेंसिया जैसे एनसीबी केन्द्र सरकार के तहत आती हैं। मालूम हो कि अरबाज भी अनन्या और अलाया एफ का दोस्त है’।

अनन्या पांडे को बताया ‘बेवकूफ’

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1451089236401197058?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1451089236401197058%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fbollywood-aryan-khan-drugs-case-krk-claims-now-ncb-will-call-shanaya-kapoor-next-called-ananya-pandey-stupid-22138152.html

 

शनाया कपूरकेआरके ने अपने किए ट्वीट में इस बात का खुलासा किया कि एनसीबी का अगला निशाना कौन सा स्टार किड होने वाला है। केआरके ने कहा कि, ‘ऐसा लग रहा है कि एनसीबी बहुत जल्द शनाया कपूर को भी बुलाएगी’। उन्होंने आगे बताया, ‘अगर ये सच है कि आर्यन और अनन्या व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स के बारे में बात कर रहे थे और ऐसा करना अगर गुनाह है तो फिर शनाया कपूर को भी एनसीबी जल्दी पूछताछ के लिए बुला सकती है’।

आज एनसीबी के दफ्तर पहुंचेंगी अनन्या

अनन्या पांडे

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जनकारी के अनुसार, एनसीबी को आर्यन खान के मोबाइल से कुछ व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट मे अनन्या पांडे का नाम सामने आ रहा और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।मुंबई की किला कोर्ट के द्वारा आर्यन की हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को अनन्या दूसरी बार एनसीबी के सामने पेश होंगी और उनसे सवाल जवाब किए जवाब जाएंगे।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।